छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

भाजपा जिला महामंत्री निखिल ने हर एक घरों में दीपक जलाने किया आह्वान

राममय हुआ सारंगढ़ अंचल

सारंगढ़ :-अयोध्या धाम में 22 जनवरी 2024 को रामलीला विराजमान हो रहे हैं संपूर्ण भारत देश इस आयोजन में राममय हो गया है वहीं सारंगढ़ भी राममय माहौल में सराबोर है, इस उत्सव में शामिल होने की अपील सारंगढ़ भाजपा महामंत्री निखिल केशरबानी ने समस्त नगर वासियो से विशेष आग्रह किया है कि – 22 जनवरी को अयोध्या में श्री रामलला जी की प्राण प्रतिष्ठा हो रही है । जिसे पूरा देश एक उत्सव की तरह मना रहे है ‌। इस खुशी के अवसर पर आप सभी नगर वासियों से आग्रह है कि – अपने घरों में दीप प्रज्वलित कर, फटाके फोड़े , मिठाईयां बटवाये , दीपावली की तरह त्यौहार मनाए । पूरे 500 वर्ष बाद ये मौका हमे मिला है , हमारे रामलला जी का अयोध्या में भव्य मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा हो रहा है । इस खुशी को मौके को और भी खास बनायें । निखिल बानी ने नगरवासियों को रामलला के प्राण प्रतिष्ठा की हार्दिक बधाई भी दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button