भाजपा नेता अमित रिन्कू तिवारी ने नजूल नामांतरण बाबत ज्ञापन पत्र मुख्यमंत्री को सौंपा,सारंगढ़ शहर में सौ से ज्यादा आवास आधा अधूरा

सारंगढ़ – सारंगढ़ शहर मंडल के अध्यक्ष एवं पार्षद अमित रिंकू तिवारी ने सारंगढ़ शहर क्षेत्र में नजूल नामांतरण पर शासन द्वारा लगायें गये रोक को हटाने की मांग छत्तीसगढ़ शासन के मुखिया विष्णुदेव साय को ज्ञापन सौंप कर किया है।सारंगढ़ के भाजपा नेता अमित तिवारी ने यह ज्ञापन मुख्यमंत्री जी को कल रायगढ़ प्रवास के दरम्यान सौंपा।उल्लेखनीय हो सारंगढ़ शहरी क्षेत्र में नजूल नामांतरण नहीं होने की वजह से शहर में लगभग एक सौ से ज्यादा नवनिर्माणाधीन प्रधानमंत्री आवास आधा अधूरा है और इस योजना के गरीब तबके के हितग्राहीयो को नगरपालिका और राजस्व विभाग का चक्कर काटना पड़ रहा है।इस नजूल नामांतरण की वज़ह से सारंगढ़ नगर पालिका क्षेत्र में लगभग एक सौ से ज्यादा प्रधानमंत्री आवास आधा अधूरा निर्मित हुआ है और गरीब हितग्राहीयो को शासन के द्वारा आबंटित रकम यहां नगर पालिका के बैंक एकाउंट का शोभा बढ़ा रही है इधर गरीब लोग आधा अधूरा निर्मित मकान में रहने को विवश हैं।भाजपा नेता अमित रिंकू तिवारी ने मीडिया को बताया कि उक्त ज्ञापन पत्र पर त्वरीत कार्यवाही करने का आश्वासन माननीय मुख्यमंत्री जी ने दिया है।अमित रिंकू तिवारी ने कहा कि अभी संपूर्ण छत्तीसगढ़ राज्य में मोदी जी के गारंटी के तहत भाजपा के चूनावी घोषणा पत्र में किये गये वायदे के तहत सारंगढ़ शहरी क्षेत्र में सैकड़ों गरीब परिवारों को पुन: आवास आबंटित होगा जिसमें फिर नामांतरण का रोड़ा आयेगा इसके पूर्व शासन के उच्चस्तरीय आदेश के बाद गरीब तबके के पीएम आवास हितग्राहीयो को नगर पालिका और राजस्व विभाग व तहसील आफिस का चक्कर काटना नहीं पड़ेगा।भाजपा नेता एवं पार्षद अमित रिंकू ने नगरपालिका के सीएमओ को भी शहरी क्षेत्र में आधा अधूरा निर्मित पीएम आवास जिसमें मजबूरी में रह रहे गरीब लोगों की दर्द को समझते हुए आवास को पूर्ण कराने त्वरीत कार्यवाही किये जाने की मांग किये हैं।














