
सारंगढ़ – जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के कलेक्टर डॉ सिद्दकी जी के आदेशानुसार व छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेई जी की पावन जयंती 25 दिसंबर 2023 को सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाना है , जिस कड़ी में मुख्य नगर पालिका अधिकारी राजेश पांडे ने बताया कि – प्रातः 8 बजे वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई कांपलेक्स में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा ।इसके साथ ही साथ 11 बजे कार्यालय नगर पालिका प्रांगण में सुशासन दिवस मनाते हुए , शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया है, वही संध्या 4 बजे वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई कांपलेक्स में कवि हृदय पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की रचनाओं का कविता पाठ किया जाएगा , साथ ही साथ उनके जीवन परिचय को लेकर संगोष्ठी आयोजित की गई है जिसमें आप सब की गरिमा मय उपस्थिति प्रार्थनीय है ।














