छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

सारंगढ़ में भी होगी अब प्रशासनिक कसावट- मयूरेश केशरवानी

सारंगढ़ न्युज
भाजपा जिला मिडिया प्रभारी व पार्षद मयूरेश केशरवानी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार आने के बाद अब सारंगढ़ में भी इसका बडा असर देखने को मिलेगा। पुराने सरकार में जिस प्रकार के अवैध गतिविधियों को संरक्षण मिल रहा था अब भाजपा सरकार आने के बाद उसमे बडी गिरावट व कडी कार्यवाही देखने को मिलेगी। कांग्रेस के सरकार में मुख्य तौर पर जुआ सट्टा और शराब के अवैध गतिविधियां ही देखने सुनने को मिल रहे थे। प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद से अंचल में इन सभी चीजों पर लगाम लगने के दिन शुरू हो चले हैं। सीएम व मंत्रिमंडल गठन के बाद जल्द ही भाजपा सरकार के प्रदेश नेतृत्व द्वारा अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाए जाने के संदर्भ में नोटिफिकेशन जारी किये जाने की जानकारी छनकर सामने आ रही है। भाजपा नेता ने कहा कि इन पॉच वर्षो में कांग्रेस ने जिस प्रकार से युवाओं को जुआ सट्टा और शराब खोरी के दलदल में ढकेला है उसे पुरे प्रदेश ने देखा है यह वो बडी वजह है जिसके कारण से माताओं बहनों ने व समझदार जनता ने प्रचण्ड मतों से भाजपा की सरकार बनाकर भय भुख और भ्रष्ट्राचार की सरकार को उखाड़ फेंका है। पुरे प्रदेश की भांति सारंगढ़ अंचल में भी अवैध गतिविधियां अपने चरम पर है जिनका आने वाले दिनों में प्रशासनिक स्तर पर कड़ी कार्यवाही होने की पुरी संभावना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button