छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

*कलेक्टर डॉ. सिद्दीकी ने मतदान दल के ईवीएम मशीनों के संग्रहण व्यवस्था का जायजा लिया*

*मतदान दल का निर्वाचन सामग्री के साथ वापसी का आगमन लगातार जारी*

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 17 नवंबर 2023/ कलेक्टर डॉ. फरिहा आलम सिद्दीकी, अपर कलेक्टर निष्ठा पांडेय तिवारी और रिटर्निंग अधिकारी मोनिका वर्मा ने मतदान दलों के निर्वाचन सामग्री वापसी के बाद संग्रहण व्यवस्था की तैयारी का जायजा लिया।
विधानसभा निर्वाचन 2023 के मतदान समाप्ति के बाद कलेक्टोरेट के बाजू मंडी परिसर सारंगढ़ में दोनों विधानसभा सारंगढ़ और बिलाईगढ़ का निर्वाचन सामग्री ईव्हीएम, वीवीपैट का संग्रहण कार्य प्रारंभ हो गया है। संग्रहण उपरान्त स्ट्रांग रूम में सील किया जाएगा। सारंगढ़ के समीपस्थ ग्राम चंवरपुर मतदान केन्द्र से मतदान दल का सामग्री के साथ वापसी का पहला आगमन हुआ है। इसके साथ-साथ अन्य मतदान केन्द्रों से भी मतदान दलों का निर्वाचन सामग्री के साथ वापसी लगातार हो रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button