छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

भाजपा प्रत्याशी शिवकुमारी सारधन चौहान का ग्रामीण क्षेत्रों में दौरा जारी

सारंगढ़ न्युज.
सारंगढ़ विधानसभा चुनाव में जिस दिन से भाजपा का टिकट फाईनल हुआ है उसी दिन के भाजपा प्रत्याशी श्रीमती शिवकुमारी चौहान का लगातार जनसम्पर्क जारी है। जन सम्पर्क के दौरान अभी तक सैकडों गांवों का दौर कर चुकी शिवकुमारी चौहान ने कई मंदिरों में मत्था भी टेका। सालर क्षेत्र, कोसीर क्षेत्र और केडार क्षेत्र में पार्टी के निर्देशानुसार डोर डोर जन सम्पर्क अभियान शिवकुमारी चौहान के द्वारा किया जा रहा है। अपने जनसम्पर्क के दौरान अचानकपाली के आश्रित ग्राम और हांथी प्रभावित क्षेत्र लक्ष्मीपुर में भी शिवकुमारी का दौरा हुआ जहां पर ग्रामीणों से उनकी समस्याओं के बारे में चर्चा की व कुशलक्षेम जाना। अपने प्रचार के दौरान शिवकुमारी ने कनकबीरा, रामटेक, गंधराचुंआ, शांतिनगर, दमदरहा, सराईपाली, टमटोरा, करगीपाली, शिवपुरी और घठोरा का दौरा किया व अपने चुनाव के लिए आर्शीवाद लिया। इसके पहले भाजपा प्रत्याशी के द्वारा कोसीर क्षेत्र का भी दौरा किया गया था। कोसीर क्षेत्र के दौर में रक्शा, लेन्ध्रा समेत कई गांवों को दौरा किया। केडार क्षेत्र मंे भी अपने जन सम्पर्क के दौरान गोडिहारी, कटेली, केडार, दुर्गापाली, सोड़िका, सराईपली सहित दर्जनों गांवों में आर्शीवाद लिया।

समस्याएं खुलकर आने लगी सामने

शिवकुमारी ने प्रेस के माध्यम से बताया कि क्षेत्र में जन सम्पर्क के दौरान जनता का लगातार आर्शीवाद मिल रहा है। प्रत्येक गांवों में समस्याओं का अंबार है जो जन सम्पर्क के दौरान जानकारी में आते जा रही है। केडार, कोसीर, सालर समेत पुरे विधानसभा क्षेत्र में समस्याओं का अंबार है। सभी गावों में जहां पर सड़कों के बदहाली का विषय आ रहा है तो गांव गांव में पीएम आवास के नाम पर धोखा पाने की बात भी ग्रामीण क्षेत्रों से आ रही है। कोसीर क्षेत्र में भी धान सोसाईटीयों में धांधली की शिकायतें खुलकर सामने आ रही है। जनता का आर्शीवाद खुलकर मिल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button