छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

बेसहारा बुजुर्गों का सहारा बनी सेवा भारती बृद्ध महिला को खाना खिलाकर छोड़ा घर

सारंगढ़ – चिलचिलाती धूप में एक वृद्ध महिला कई घंटे से सड़क पर बैठी थी उसकी सेहत भी बहुत खराब हो गई थी तब उसकी नजर सेवा भारती सदस्य सतीश यादव पर पडी तब महिला से उसका हाल-चाल जाना महिला ने बताया कि वह सालार की निवासी है उसको जाने के लिए कोई वहां नहीं मिल पा रहा है नहीं कोई उसे अपनी वाहन पर बैठा रहा है तब समाजसेवी ने महिला को भोजन पानी एवं कपड़े देकर अपनी ववाहन में उसे उनके घर तक पहुंचये.
समाजसेवी संस्था सेवा भारती वृद्ध आश्रम में बुजुर्गों की सेवा का कार्य किया जा रहा है. इस वृद्ध आश्रम को समाजसेवी सतीश सेवा भारती एवं लोगों की मदद से चला रहे है. आज के समय में जहां मुसीबत पड़ने पर अपने ही अपनों का साथ छोड़ देते हैं. ऐसे में कुछ समाज सेवा भारती जैसी समाजसेवी संगठन आगे आकर लोगों के बुरे वक्त में उन्हें सहारा दे रही हैं. सेवा भारती की टीम के समाजसेवी बेसहारा बुजुर्गों की अपने माता –पिता की तरह सेवा कर रहे है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button