छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

बस स्टैंड में पसरा गंदगी सुलभ शौचालय संचालक की चल रही मनमानी

सारंगढ़ – नगर के एकमात्र बस स्टैंड में सुलभ शौचालय संचालित है , वही शौचालय के संचालक द्वारा शौचालय की टंकी को शौचालय के बाहर बना दिया , और ना ही अंदर से उसकी प्लास्टर हुई है जिससे टंकी का पानी बाहर आ रहा है । बस स्टैंड में आ रहे लोगों को आने जाने वाले एवं वाहन संचालित दुकान संचालक परेशान हो रहे हैं । जिसको सफाई करने के लिए ना तो सुलभ शौचालय के संचालक ध्यान दे रहा है और ना ही किसी प्रकार की नगर पालिका के अधिकारी एवं कर्मचारी साथ जनप्रतिनिधि भी ध्यान नहीं दे रहे हैं । जिसका खामियाजा परिषद एवं यात्रियों को भुगतान पड़ रही है। साफ-सफाई पर ध्यान नहीं दे रहे है। जहां-तहां कचरे के ढेर लगे हुए है, जिससे संक्रमण का खतरा भी बना रहता है। लापरवाही व उदासीनता के चलते कचरों का अंबार लग रहा है।

बस स्टैंड से मोहन प्रोविजन के संचालक और बस एजेंट दीपक यादव ने बताया कि – शौचालय का टंकी बाहर होने के चलते और साथ ही उसमें किसी प्रकार की अंदरप्लास्टर नहीं किया गया है , जिससे शौचालय का गंदा पानी रोड में एवं बस स्टैंड परिषद पर फैल रही है जिससे संक्रमण हो सकती है साथ ही बदबू से भी आमजन परेशान हैं । यह जानकारी मुझे लोगों द्वारा मिल गई है , जिससे वहां की बनी नाली जाम होने के चलते परेशानी हो रही है लेकिन नाली का सफ़ाई कार्य चालू हो गया है । दो-तीन दिनों में ओवरफ्लोपानी नाली के द्वारा बाहर चला जाएगा । यह बात राजेश कुमार पांडे सीएमओ नगर पालिका सारंगढ़ द्वारा कही गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button