
सारंगढ़ – अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन छत्तीसगढ़ प्रदेश की प्रदेश अध्यक्ष सरोज सुनालिया के द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर अभामा महिला सम्मेलन शाखा अम्बागढ चौकी का दौरा किया गया । शाखा अध्यक्ष अलका खंडेलवाल एवं उनकी पूरी टीम द्वारा प्रदेश अध्यक्ष सरोज सुनालिया का आत्मीय स्वागत सत्कार किया गया। सरोज सुनालिया ने अपने उद्बोधन में राष्ट्र द्वारा दिए गए चार प्रकल्पों के बारे में जान कारी देते हुए , सम्मेलन के गतिविधियों को बेहद सुंदर ढंग से समझाया एवं शाखा द्वारा किए जा रहें कार्यो की सराहना करते हुए शाखा अध्यक्ष अलका का पीठ थपथपाई । अंबाटिकरा शाखा अध्यक्ष के नेतृत्व में फलदार पौधों का पौधरोपण करवाया गया। कार्यक्रम के अंत में बहनों के द्वारा घर से बनाकर लायी स्वादिष्ट भोजन करवाया गया ।














