जिला भाजयुमो ने उदयनिधि स्टालिन का पुतला जलाया राहुल गांधी का भी पुतला दहन किया गया

सारंगढ़ । भारत माता चौक सारंगढ़ में सनातन धर्म के प्रति अमर्यादित टिप्पणी करने पर तमिलनाडु सीएम के बेटे और राज्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन का पुतला दहन किया गया वहीं इंडिया गठबंधन के द्वारा इस टिप्पणी पर राहुल गांधी के द्वारा कोई प्रतिक्रिया नही देने पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का भी पुतला दहन किया गया। भाजपा जिला मिडिया प्रभारी मयूरेश केशरवानी से मिली जानकारी के अनुसार 6 सितम्बर को सारंगढ़ स्थित भारत माता चौक में प्रदेश भाजयुमो के निर्देशानुसार भाजयुमो जिलाध्यक्ष अजय जवाहार नायक के अगुआई में तमिलनाडु के सीएम के बेटे और राज्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन का पुतला दहन किया गया जिसमें पुरे जिले से आए हुए युवा मोर्चा पदाधिकारियों की उपस्थिति रही। पुतला दहन के दौरान पुलिस के साथ जमकर झुमाझटकी हुई तो वहीं पुतला दहन के बाद रैली निकालकर थाने में स्टालिन के खिलाफ आवेदन देकर मामला दर्ज कराया गया और उक्त आवेदन में जल्द से जल्द एफआईआर दर्ज करने हेतु निवेदन किया गया। मामला दर्ज ना होने की स्थिति में आने वाले दिनों में थाना घेराव किया गया जाने की बात भी कही गई। भाजयुमो कार्यकर्ताओं के अलावा जिला भाजपा और महिला मोर्चा समेत सभी मोर्चो के सक्रिय पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के विषय में मिली जानकारी के अनुसार टाईगर कुर्रे, गिरवर निराला, उमेश विश्वकर्मा, भुषण चंन्द्रा, राजा गुप्ता, सुरज गुप्ता, विंशु शर्मा, रवीन्द्र पटेल, सतीश शर्मा, दुर्गा ठाकुर, अजय गोपाल, सत्येन्द्र बरगाह, नंदु साहु, विक्रम कुर्रे, पंकज सरजाल एवं मंडलों से मिली सुची के अनुसार प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मयंक अग्रवाल जी नीलेश दुबे जी अध्यक्ष युवा मोर्चा नारायण साहू जी महामंत्री मनोज कुर्रे जी शिव लहरे जी भारत साहू जी पिं्रस बरेठ जी सोमु केशरवानी प्रदीप साहू बिट्टू साहू महिलाने चिंताराम साहू भाजपा मंडल अध्यक्ष रमेश तिवारी महामंत्री भाजपा, दीपक साहू अध्यक्ष युवा मोर्चा, खिलेश साहू महामंत्री युवा मोर्चा, आकाश भारद्वाज सारधन चौहान, समीर चौहान, सूरज साहू, राहुल साहू ,अरविंद साहू, भाजयुमो नगर अध्यक्ष अक्षत स्वर्णकार,नगर महामंत्री राहुल केशरवानी, नगर उपाध्यक्ष आर्यन मिश्रा, नगर मंत्री करन सिदार,पुष्पेंन्द्र गोस्वामी, विशु केशरवानी, काली निषाद,कान्हा यादव, योगेश जैसवाल,ईशु निषाद, नंदनी वर्मा ज़िला अध्यक्ष चंद्रिका ठाकुर जिला उपाध्यक्ष देवकुमारी लहरें जिला कार्यकारिणी सदस्य सेतबाई चौहान जिल महिला मोर्चा मंत्री अनुपमा केशरवानी महिला मोर्चा अध्यक्ष सारंगढ़ रेखा सिदार पुर्व जनपद सदस्य, सालर मल्दा ब मंडल अध्यक्ष रविंद्र पटेल, महामंत्री रामकुमार थुरिया, यादराम पटेल, अभिषेक साहू ,मिलन साहू, निलेश पटेल,ठाकुर राम निषाद, सेतबाई चौहान, खिरसागर पटेल,यादराम सीदार, रेखा सिदार, जय किशन पटेल,चंद्रकांत साहू,अशोक पटेल सहित भारी संख्या में भाजयुमो के युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
जिलाध्यक्ष अजय के अगुआई में लगातार हो रहे आंदोलन
युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अजय जवाहार नायक के अगुआई में बीते कुछ महीनों से युवा मोर्चा लगातार अच्छा प्रदर्शन करते जा रही है जहां पर उन्हे सभी युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं का सहयोग मिलते जा रहा है। बीते दिनों भी केडार में भाजपा नेता और लोक प्रिय कलाकार अनुज शर्मा का शानदार स्वागत किया गया था साथ ही साथ युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष रवि भगत का भी जोरदार स्वागत किया गया था। उक्त कार्यक्रम में 500 से अधिक संख्या में युवाओं द्वारा पार्टी की सदस्यता भी ली गई थी। केडार के कार्यक्रम में मुख्य तौर पर युवा मोर्चा जिला महामंत्री द्वय राजा गुप्ता धीरज सिंह जिला उपाध्यक्ष सोमेश बंजारे विन्शु शर्मा भोजराम पटेल हितेश अजगले नीलमणि साहू मीडिया प्रभारी सूरज गुप्ता जिला मंत्री मिलन साहू संतोष पटेल चंद्रकांत साहू कार्यालय सह प्रभारी आकाश भारद्वाज आशीष गुप्ता सोशल मीडिया प्रभारी अनुज जायसवाल दुर्गेश यादव रितेश अजगल्ले मधुसूदन श्रीवास आकाश ठाकुर हरीश यादव विकास डहरिया ओमप्रकाश जायसवाल मोहर साहू टिया चौहान युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष लेन्धरा संजय चौधरी बरमकेला जय किशन पटेल सालर संजीव शर्मा कोसिर उमेश विश्वकर्मा केदार दीपक साहू,सारँगढ़ नगर अक्षत,भेडवन जीतू जोल्हे सहित सभी मंडल के युवा मोर्चा के पदाधिकारी गण और सभी जांबाज कार्यकर्ता उपस्थित रहे।














