छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

डिजिटल रफ्तार: सेवा सेतु पोर्टल से 48 घंटे में मिला विवाह प्रमाण पत्र

सेवा सेतु पोर्टल के प्रति बढ़ रहा लोगों का भरोसा

सारंगढ़। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की सुशासन की सोच के अनुरूप छग में शासकीय सेवाओं को सरल, पारदर्शी, समयबद्ध बनाने के लिए डिजिटल माध्यमों का उपयोग किया जा रहा है। इसी क्रम में सारंगढ़ जिले के ग्राम कारीमाठी, सरिया, विकासखंड बरमकेला निवासी सुनील कुमार सिदार एवं जलकुंवर सिदार को विवाह के बाद आवश्यक विवाह प्रमाण पत्र सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से महज 48 घंटे में प्राप्त हुआ । सुनील कुमार सिदार एवं जलकुंवर सिदार का विवाह पारंपरिक रीति- रिवाजों के साथ संपन्न हुआ था। विवाह के बाद प्रमाण पत्र की आवश्यकता होने पर सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने और प्रक्रिया में लगने वाले समय को लेकर दोनों चिंतित थे। इसी दौरान एक मित्र ने उन्हें सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से ऑन लाइन आवेदन करने की जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने घर बैठे ही विवाह पंजीकरण के लिए आवेदन किया। सेवा सेतु पोर्टल पर विवाह पंजीकरण सेवा का चयन ऑन लाइन आवेदन कियें । आवेदन के साथ विवाह की तस्वीर, निमंत्रण पत्र, वर – वधू के आधार कार्ड तथा गवाहों के पहचान संबंधी दस्तावेज डिजिटल रूप से अपलोड किए गए। आवेदन जमा होते ही पावती संख्या प्राप्त हुई, जिसके माध्यम से आवेदन की स्थिति की जानकारी भी आसानी से ली जा सकी। जिला प्रशासन द्वारा डिजिटल माध्यम से प्राप्त आवेदन के सत्यापन और निराकरण की प्रक्रिया को समय बद्ध रूप से आगे बढ़ाया गया। संबंधित विवाह पंजीयक कार्यालय द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों का डिजिटल सत्यापन किया। सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने के बाद आवेदन स्वीकृत किया गया और पंजीकृत मोबाइल नंबर पर डिजिटल रूप से हस्ताक्षरित विवाह प्रमाण पत्र डाउनलोड करने का लिंक भेजा गया। आवेदन करने के महज 48 घंटे के भीतर सुनील कुमार सिदार जलकुंवर सिदार को विवाह प्रमाण पत्र प्राप्त हो गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button