छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

भाजपा मंडल द्वारा यादव समाज की शोभायात्रा का स्वागत

सारंगढ । युगपुरुष भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर्व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर यदु वंशी समाज द्वारा दिव्य व मनमोहक शोभायात्रानिकाली । राधाकृष्ण के रूप में सजे नन्हें बाल – गोपालों व भगवान श्रीकृष्ण की आकर्षक झांकी के साथ निकली इस विशाल शोभायात्रा में हजारों श्रद्धालु भक्ति-भाव से सराबोर होकर सम्मिलित हुए। यह शोभायात्रा सारंगढ़ के जय स्तंभ चौक पहुंची भाजपा मंडल के तत्वाधान में भाजपा परिवार द्वारा पुष्पवर्षा कर आत्मीय स्वागत किया भाजपा द्वारा लगाए जा रहे नंद घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की व हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की के गगनभेदी जयघोष से पूरा वातावरण कृष्णमय हो गया, भाजपा नेताओं ने यदुवंशी समाज को जन्माष्टमी की हृदय से बधाई देते हुए भगवान श्रीकृष्ण का पूजन कर समस्त सारंगढ़ वासियों के सुख, समृद्धि, शांति एवं समरसता की कामना कियें ।

इस अवसर पर जिपं अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय ने कहा कि – यादव समाज भगवान श्रीकृष्ण के वंशज हैं, राष्ट्र निर्माण व समाज सेवा में इनका योगदान अतुलनीय है। शासन प्रशासन से लेकर सार्वजनिक जीवन के हर क्षेत्र में यादव बंधु निष्ठा से राष्ट्रसेवा कर रहे हैं । इस भव्य स्वागत समारोह में भाजपाई मयूरेश केसरवानी, प्रकाश अग्रवाल, जीवन रात्रे, जयप्रकाश केसरवानी, संगीत सिंह ठाकुर, मनोज जायसवाल, सत्येंद्र सिंह बरगाह एवम् जिला, मंडल पदाधिकारी, जनप्रतिनिधिगण व सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उक्त जानकारी भाजपा नेता सूरज गुप्ता के द्वारा दी गई ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button