
मानिकपुरी समाज के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण
सरसीवां। नपं सरसीवां में सद्गुरु कबीर साहब का प्राकट्य उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर नवनिर्मित मानिकपुरी समाज के भवन लोकार्पण भी किया गया। यह भवन सरायपाली रोड, सरसीवां में स्थित है। उक्त भूमि को लगभग 25 वर्ष पूर्व तत्कालीन समाज प्रमुखों द्वारा समाज की राशि से क्रय किया गया था। भवन का निर्माण भी मानिकपुरी समाज के सहयोग और राशि से ही संपन्न हुआ है। यह भवन समाज के लोगों की वर्षों की मेहनत और समर्पण का परिणाम है। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य माननीय सुभाष जालान थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में कबीरदास साहेब, नपं उपा. नारायण साई, मंडल अध्यक्ष धीरज सिंह दीक्षित सीताराम लहरे OB C मोर्चा प्रभारी, तथा मानिकपुरी समाज के वरिष्ठ जन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में मान सागर महंत, भोज राम मानिकपुरी, जिलाध्यक्ष लखेश्वर मानिकपुरी, साधु राम मानिकपुरी, शंकर मानिकपुरी, प्रहलाद, गोविंद मानिकपुरी, लोहन मानिकपुरी, माठोंराम मानिकपुरी, ललित मानिकपुरी, पवन मानिकपुरी सहित बड़ी संख्या में समाज के पदाधिकारी एवं सदस्य शामिल हुए। महिला शक्ति की ओर से चंचल दाई, बमज दाई, जगदीश दाई, आनंद दाई, तारा दाई, देव दीवान, मूरत दाई, परमित दाई सहित अनेक माताएं – बहनें उपस्थित रहीं । इस
कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, समाजसेवी एवं बड़ी संख्या में आम जन उपस्थित रहे। सभी ने समाज भवन निर्माण के लिए सहयोग करने वाले सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।














