छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

बिलाईगढ़ विधानसभा से कांग्रेस के उम्मीदवार डॉ.रमेश कुमार मनहर ने दावेदारी के लिए ब्लॉक अध्यक्ष को दिया आवेदन

सरसींवा। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोरों से चल रही है। अब प्रदेश के सभी जगहों से चुनावी शोर सुनाई दे रही है। चुनाव को लेकर कांग्रेस ने आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। बिलाईगढ़ विधानसभा में इस बार कांग्रेस से नए चेहरे की चर्चा जोरों पर है। इन चर्चाओं के बीच कांग्रेस से डॉ.रमेश कुमार मनहर का नाम सामने आया है। बिलाईगढ़ विधानसभा में कांग्रेस से टिकट की दावेदारी करने वाले डॉ.रमेश कुमार मनहर ने आज अपना दावेदारी आवेदन फॉर्म ब्लॉक अध्यक्ष पंकज चंद्रा के समक्ष जमा किया।

बता दें, डॉ.रमेश कुमार मनहर वर्तमान में प्रदेश अध्यक्ष यूथ प्रदेश सतनामी समाज छत्तीसगढ़ एवं मीडिया प्रभारी बूथ कांग्रेस कमेटी के साथ साथ समाज सेवक एवं अखिल भारतीय परिषंघ के जिला अध्यक्ष भी है।
डॉ.रमेश कुमार मनहर की दावेदारी को लेकर आम जनता से बड़ा समर्थन मिल रहा है। डॉ.रमेश कुमार मनहर एक चिकित्सक के रूप में भी क्षेत्र में काफी जाने-पहचाने जाते हैं। पढ़े-लिखे होने के कारण बिलाईगढ़ की जनता उन पर अपना भरोसा जाता रही है, इसका परिणाम भी उनके रैली मैं देखने को मिलता है।

डॉ.रमेश कुमार मनहर के दावेदारी आवेदन जमा करने के लिए मीडिया कर्मी, आम जनता अपना समर्थन दिये।
आमजनता में इस बात की चर्चा जोरों पर है कि भाजपा के विरुध्द अगर पुराने चेहरे का पासा फेंका जाएगा तो वह टिक नहीं पाएगा, इस बात की हकीकत पूर्व में देखा जा चुका है। संकल्प शिविर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से भी बिलाईगढ़ विधानसभा को लेकर संबंधित सवाल प्रेस ने किया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button