छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला युवा कांग्रेस मनाएगा स्व. राजीव गांधी जयंती

सद्भावना फुटबॉल मैच एवं वृक्षारोपण का खेल भाटा स्टेडियम में आयोजन

सारंगढ़ न्यूज़/ प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा जी के दिशा निर्देश एवं जिले के प्रभारी राकेश पांडे जी प्रदेश महासचिव के मार्गदर्शन में सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष ललित साहू की अगुवाई में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी की जयंती पर “भारत रत्न राजीव युवा भारत की पहचान” कार्यक्रम के तहत सारंगढ़ की लोकप्रिय विधायक श्रीमती उत्तरी गणपत जांगड़े आयोग के पदाधिकारी जिला पंचायत सदस्य गण जनपद नगर पालिका अध्यक्ष गण कांग्रेस संगठन के अध्यक्ष व पदाधिकारियों की उपस्थिति में 20 अगस्त दोपहर 12:00 बजे खेल भाटा के स्टेडियम में सद्भावना फुटबॉल मैच एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित करेगा। सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला युवक कांग्रेस एवं विधानसभा युवा कांग्रेस पदाधिकारियों ने कांग्रेस नेताओं और आम जनता को बड़ी संख्या में उपस्थिति की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button