
सारंगढ़। अभामा महिला सम्मेलन की स्थानीय शाखा द्वारा गौसेवा का प्रेरणादायी कार्य किया गया। शाखा अध्यक्ष श्रीमती मधु केजरीवाल की गरिमामयी उपस्थिति में समिति की सदस्यों ने नगर स्थित गोपाल जी मंदिर, छोटे मठ की गौशाला में गौमाता को हरी सब्जियां खिलाईं। इस सेवा कार्य में श्रीमती शीला अग्रवाल, श्रीमती पूनम शर्मा एवं श्रीमती आशा अग्रवाल ने सक्रिय सहभागिता निभाई । उन्होंने लगभग एक क्विंटल हरी सब्जियां, जिसमें टिंडा, गाजर, खीरा, डोडका एवं टमाटर शामिल थे, गौशाला में अर्पित कीं।अभा मारवाड़ी महिला सम्मेलन की इस पहल को नगर वासियों ने सराहा और इसे समाज में सेवा एवं संवेदन शीलता का उत्कृष्ट उदाहरण बताया। समिति ने आगे भी ऐसे सेवा कार्य निरंतर जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।














