छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

*सारंगढ़ कांग्रेस परिवार ने स्व. नंद कुमार पटेल की जयंती मनाया*

सारंगढ़ । युवा कांग्रेस व कांग्रेस परिवार सारंगढ़ ने स्व. नंदकुमार पटेल की जयंती कार्यक्रम आयोजित कर उन्हे याद किया गया । कार्यक्रम के प्रारंभ में स्व. नंदकुमार पटेल की तैल चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हे श्रद्धांजलि देते हुए नमन किया गया , तत्पश्चात् नंद कुमार पटेल के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए विधायक उत्तरी जांगड़े ने कहा कि – कांग्रेस पार्टी ने नन्द कुमार पटेल को छग प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की जवाबदारी दी । उन्होने अपने कार्यकाल के दौरान परिवर्तन यात्रा का कार्यक्रम बनाया था । उसी दौरान सुकमा के पास झीरम घाटी में 25 मई 2013 को नक्सली हमले में शहीद हो गए । यह नक्सली हमला देश व प्रदेश का सबसे बड़ा नक्सली हमला था। इस घटना में 31 लोग शहीद हुए । पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष अरुण मालाकार ने स्व. नंद कुमार पटेल को नमन करते हुए कहा कि – किसी परिवार के मुखिया के जाने का दुःख क्या होता है यह महेन्द्र कर्मा, नंद कुमार पटेल, दिनेश पटेल, विद्या चरण शुक्ला, उदय मुदलियार, योगेन्द्र शर्मा घटना में शहीद हुए लोगों के परिवार ही जानते हैं ।

ब्लॉक अध्यक्ष पुरषोत्तम साहू ने कहा कि – घटना में शहीद हुए नेतागण छग की पहचान थे जो कांग्रेस पार्टी का नेतृत्व करते थे । प्रदेश की राजनीति मे उनका दबदबा था पर झीरम घाटी की नक्सली हिंसा में सबकुछ तबाह हो गया । नक्सलियों की गोलियों ने उन परिवारों को अनाथ कर दिया जिनके चेहरे देखकर बच्चे विश्वास के साथ बड़े हो रहे थे। उन शहीदों के सपनों को पुरा करने का हम सबका कर्तव्य है । युवा कांग्रेस अध्यक्ष शुभम बाजपेयी ने कहा कि – नंद कुमार पटेल का जन्म 8 नवम्बर 1953 को नंदेली ग्राम में हुआ था। जिनका बाल्यकाल से ही गांव व गांव वालों की सेवा में रूचि थी। कांग्रेस पार्टी से खरसिया विधानसभा क्षेत्र से लगातार विजय प्राप्त करते रहे और अविभाजित म.प्र. तथा छग के गृहमंत्री के पद पर कार्य करते हुए छग की सेवा में जुटे रहे ।

युवा नेता राजकमल अग्रवाल ने कहा कि – प्रदेश सरकार द्वारा जानबुझ कर इन नेताओं की सुरक्षा पर लापरवाही बरती गई। सात वर्ष पूर्व माओवादियों ने देश के सबसे बडे़ नरसंहार को अंजाम दिया था, उसके निशान आज भी झीरम घाटी पर मौजूद है। झीरम घाटी से लगे दरभा गांव के लोग तथा कांग्रेस परिवार के लोग घटना को याद करके आज भी सिहर उठते हैं। कार्यक्रम के अंत में दो मिनट का मौन धारण कर नंद कुमार पटेल को श्रद्धांजलि देते हुए उन्हे याद किया गया। कांग्रेस नेता गनपत जांगड़े, संजय दूबे , मंजूलता आंनद, सरिता गोपाल, नरसिंह पटेल अजय बंजारे, अशोक अग्रवाल, मुकेश यादव, शिव टंडन ,रामनाथ सिदार, शुभम बाजपेयी, राजकमल अग्रवाल,भूपेंद्र ठाकुर,ननकी कुरै,सतीश अजय,आशीष नंदे, हेमन्त चंद्रा,चारु शर्मा,राहुल बंजारे, विजय सिदार आदि कांग्रेसजन उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button