छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

2028 के चुनाव में सारंगढ़ जिले के दोनों विधानसभा सीट को बीजेपी जीतेगी – मंजूषा भगत

महिला सशक्तिकरण की ओर बजट – लहरे

सारंगढ़ । भाजपा महिला मोर्चा जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के जिलाध्यक्ष श्रीमती वैजयंती नंदू लहरे के नेतृत्व में केंद्रीय बजट संवाद पर व्यापक कार्यक्रम जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित किया गया । इस आयोजन के मुख्य अतिथि अंबिकापुर नगर निगम महापौर श्रीमती मंजूषा भगत रही , वही कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि और वक्ता के रूप में जिपंध्यक्ष संजय भूषण पांडे , जिला भाजपा अध्यक्ष ज्योति पटेल , वरिष्ठ भाजपा नेता जगन्नाथ केशरबानी , भुवन मिश्रा, अजय जवाहर नायक, मनोज जायसवाल, देवेंद्र रात्रे , सांसद प्रतिनिधि अरुण यादव गुड्डू एवं जिपं सदस्य अनिल शिव कुमारी साहू के साथ ही साथ 10 महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष की उपस्थिति के साथ ही साथ 500 से अधिक नारी शक्ति उक्त कार्यक्रम में उपस्थिति रही । प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि मंजुषा भगत ने कहा कि – 2028 के विधानसभा चुनाव में इस भीड़ को देखते हुए ऐसे लग रहा है की भाजपा अपने दोनों विधानसभा को जीतेगी , जिस जीत का गुरु मंत्र देने के लिए मैं यहां प्रस्तुत हुई हूं ।

भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती वैजयंती नंदू लहरे के मार्गदर्शन में बजट पर एक दिवसीय व्यापक चर्चा की गई । इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्रीमती मंजूषा भगत ने केंद्रीय बजट में सरकार की योजनाओं और अर्थव्यवस्था में बजट के महत्वपूर्ण घोषणाओं को चिन्हांकित करते हुए जी राम जी , लखपति योजना, स्व सहायता समूह के माध्यम से छोटे उद्योगों को बढ़ावा देने का बजट निरूपित किया । उन्होंने कहा कि – वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा केंद्रीय बजट 2026 – 27 की सरकार के प्रयासों की सराहना की और इसे महिलाओं के लिए बहुत ही उपयोगी बताया। यह केंद्रीय बजट सभी वर्गों के लिए उपयोगी है और यह बजट विकसित भारत के संकल्प के साथ , लखपति दीदी , स्व सहायता समूह के माध्यम से सरकार ने अपने बजट में राशि आवंटित कर महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रही है। यह बजट महिलाओं के नेतृत्व क्षमता को आगे बढ़ाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की और सफल व लाभदायक बजट होगी ।

इस दौरान महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती वैजयंती नंदू लहरें ने कहा कि – बजट को विकसित भारत के निर्माण में अमृत काल का बजट कहा जा सकता है । जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडे ने कहा कि – केंद्रीय बजट महिलाओं को दिशा देने वाला है, इस बजट के जरिए महिलाओं के अधिकारों और सशक्तिकरण के लिए सरकार ने जागरूकता फैलाई है । जिला भाजपा अध्यक्ष ज्योति पटेल ने कहा कि – केंद्रीय बजट 2026 को महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए एक नया आयाम का बजट बताया। केंद्रीय बजट से नारी शक्ति का उत्थान ही नए भारत की सबसे मजबूत नींव पर अपने विचार ज्योति पटेल ने रखा । कार्यक्रम में लगभग महिला मोर्चा के 500 से अधिक सदस्यों और पदाधिकारी को श्रीफल शाल देकर मुख्य अतिथि महापौर मंजूषा भगत, जिलाध्यक्ष ज्योति पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडे और जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती वैजयंती नंदू लहरे ने सम्मानित किया। कार्यक्रम में प्रेस वार्ता में लगभग 20 पत्रकारों के प्रश्नों का उत्तर मंजूषा भगत ने तोल मोल कर दी जो काबिले तारीफ थी। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित महिला मोर्चा के सभी और जिला भाजपा के सभी सदस्य, पदाधिकारियों के लिए अल्पाहार की व्यवस्था की गई थी ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button