छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

केन्द्र सरकार का यह बजट देश को विकसित, आत्म निर्भर, मजबूती देने वाला ऐतिहासिक बजट है- नारायण चंदेल

विकसित भारत 2047 के संकल्पना को साकार करेगा यह केन्द्रीय बजट

सारंगढ़ । जिला भाजपा कार्यालय में प्रदेश के लोक प्रिय एवं यशस्वी भाजपा नेता पूर्व विधायक, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के द्वारा बजट 2026 को ले प्रेस वार्ता आहुत की जिसमें पत्रकार यशवंत सिंह ठाकुर, भरत अग्रवाल, ओमकार केसरवानी, दीपक थवाईत, योगेंद्र कुर्रे के साथ अन्य पत्रकार उपस्थित रहे, साथ ही साथ जिला भाजपा अध्यक्ष ज्योति पटेल, पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष सुभाष जालान, पूर्व विधायक डॉ जवाहर नायक पूर्व विधायक केराबाई मनहर,जगन्नाथ केसरवानी, भुवन मिश्रा, हरिनाथ खूंटे के साथ-साथ वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे ।केन्द्र सरकार का यह बजट भारत सरकार के वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने 1 फरवरी को संसद में प्रस्तुत किया था। इस वर्ष का आम बजट करीब 50 लाख करोड़ से अधिक का बजट है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के दिशा निर्देश में केन्द्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने यह बजट प्रस्तुत किया है। यह बजट भारत को आत्मनिर्भर बनाने, एक विकसित भारत की कल्पना को साकार करने और विजन 2047 को आधार मानकर इस बजट को वित्त मंत्री ने भारत की संसद में प्रस्तुत किया है । यह बजट देश के अंदर समावेशी , संतुलित विकास का आधार है। इस बजट में भारत की अर्थव्यवस्था जो कृषि पर आधारित है उस अर्थव्यवस्था को कैसे सशक्त व मजबूत बनाये, किसानों की आय को कैसे बढ़ाये, किसान शक्तिशाली व समृद्ध बने इस बजट में स्पष्ट रूप से परिलक्षित होता है।

चंदेल जी ने बताया कि – गांव, गरीब व किसान इस बजट का मुल आधार है। देश की बुनियादी ढांचे में हम कैसे परिवर्तन लाये, देश के अंदर कनेक्टीविटी, आवागमन को हम कैसे गति प्रदान करे, राष्ट्रीय राजमार्ग, रेल्वे का नेटवर्क, हवाईमार्ग, जलमार्ग का हम कैसे आधुनिकी करण करे यह इस बजट में समाहित है। देश की सीमाएं सुरक्षित रहे, सेना का मनोबल बढ़े यह इस बजट का प्रमुख हिस्सा है। हमारी आर्थिक नीति, विदेश नीति सशक्त हो यह र परिलक्षित होता है । हमने पहले आत्मनिर्भर भारत की बात कही अब विकसित भारत की बात कर रहे है और इस बजट के माध्यम वैश्विक भारत की बात कर रहे है जिस तरह समाज में परिवर्तन के लिये इस बजट को पेश किया गया है इसका आधार रहा है कि – ए.आई. के माध्यम से समाज के हर वर्ग में उत्थान हो, नव तकनिक नव सृजन के माध्यम से बजट में समग्र विकास की बात कही गई है। इस बजट में छत्तीसगढ़ को महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है । बहुत से निर्णायक फैसले लिये गये है जिससे आने वाले दिनों में छग की तकदीर व तस्वीर बदलेगी। हम इसके लिये प्रधानमंत्री व वित्त मंत्री जी का हृदय से आभार व्यक्त करते है।

चंदेल जी ने कहा कि – पूरे देश में सनातन की रक्षा करने के लिये धार्मिक स्थलों का जीर्णोद्धार, पुनर्रूद्धार, कॉरिडोर का निर्माण सोम नाथ, कांशी विश्वनाथ, उज्जैन, अयोध्या, जगन्नाथ पुरी, विंध्यवासिनी सहित देश के प्रमुख तीर्थ स्थलों व आस्था के केन्द्रों का जीर्णोद्धार कर पुर्नरूद्धार करना है। केन्द्रीय बजट 2026 केन्द्रीय बजट 50 लाख करोड़ से अधिक का बजट है। किसानों की आय बढ़ाने के लिये उत्पादकता पर जोर । ए.आई. की मदद से उपज बढ़ाने पर जोर। खादी और हाथकरघा को मजबूत करने के लिये महात्मा गांधी ग्राम स्वाराज योजना। पशुपालन क्षेत्र को बढ़ावा दिया जायेगा एवं पशु चिकित्सकों की संख्या बढ़ाने पर जोर । मछुवारों के लिये निर्यात सस्ता होगा। मछली पालन के लिये 500 बड़े तालाब बनाये जाएंगे । छोटे किसान को 20 हजार का लोन दिया जायेगा । महिलाओं के लिये सी-मार्ट बनाया जायेगा।लड़कियों के लिये हर जिले में 1 हॉस्टल बनाया जायेगा । दिव्यांग समूहो के लिये प्रशिक्षण सहारा योजना । जिला अस्पतालों की क्षमता बढ़ेगा ।

प्रेस वार्ता के दौरान चंदेल जी ने बताया कि – 5 साल में 20 नये जलमार्ग बनेंगे। 7 नये हाईस्पीड रेल कारिडोर । शिक्षा, रोजगार के लिये उच्च स्तरीय कमेटी । 20 पर्यटन स्थलों पर 10 हजार गाइड होंगे।15 पुरातात्विक स्थलों का विकास होगा। धार्मिक नगरी के लिये 5 करोड़ का प्रावधान । मोटर एक्सीडेंट क्लेम मे अब ब्याज नहीं। विदेश यात्रा सस्ती होगी। सोलर से जुड़ी चिजे एवं खेलकुद के समान सस्ते होंगे। गंभीर रोगों की दवाईयां सस्ती होगी। शुगर, कैंसर की 17 दवाओं के दाम घटेंगे।भारत में डेटा सेंटर बनाने वालों को छुट दी जायेगी। राजकीय घाटा को जी.डी.पी. के 4.5 प्रतिशत के निचे रखा गया है। छोटे टैक्स अपराधों के लिये सजा नहीं सिर्फ जुर्माना। नीजी इस्तेमाल के समान में कस्टम ड्यूटी कम होगी। छग, उड़ीसा और केरल के लिये खनिज कारिडोर बनेगा। 10 साल में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर। शिक्षा मेडिकल पर टीसीएस घटा कर 2 % होगा देश में 3 बड़े आयुर्वेदिक अस्पताल बनाये जाएंगे एम्स स्तर के।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button