छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

*गांव के सपनों को साकार करने में अहम भूमिका निभायेंगी जी राम जी – वैजयंती*

सारंगढ़ । भाजपा जिला महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती वैजयंती नंदू लहरें ने व्हीबीजीरामजी पर यह बात कही कि – हम सबको चौक, चौराहे में जीरामजी योजना के बारे में बात करनी है हित ग्राहियों को इस योजना का फायदा मिले । 100 दिन के बदले 125 दिन का रोजगार मिले , इसकी चिंता करनी है । ग्रापं विकसित गांव की ओर अग्रसर हो यह पहली प्राथमिकता है । श्रीमती लहरें ने कहा कि – जो लोग आज जी राम जी को लेकर छाती पीट रहे हैं , यें वही लोग हैं जो 2009 में नरेगा का नाम बदलकर मनरेगा रखा था । नाम बदलने वाले लोग आज खुद नाम के पीछे भाग रहे हैं , काम पर चर्चा नहीं करना चाह रहे हैं । अच्छा होता कि – कांग्रेस के पदाधिकारी नाम के बदले काम पर चर्चा करते।

लहरें ने कहा कि – जी राम जी योजना से 125 दिन का रोजगार दिया जाएगा । गांव में कच्चे एवं पक्के सभी तरह के कार्य कराए जा सकते हैं । 2018 से 2023 तक का सफर छग वासियों ने देखा है कांग्रेस सरकार ने हितग्राहियों को उनका वेतन तक नहीं दे पाई जबकि जी राम जी योजना में भुगतान की गारंटी है और समय पर भुगतान नहीं होने पर अनुदान भी मिलेगा । जी राम जी योजना से काम नहीं मिलने पर बेरोजगारी भत्ता का भी प्रावधान है । देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विकसित भारत की ओर अग्रसर हैं,विकसित भारत तभी संभव है जब विकसित गांव बनेगा व जी राम जी योजना विकसित गांव और विकसित छग के साथ विकसित भारत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button