छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

एसपी सुनील शर्मा ने ऑफिस में शस्त्र पूजा कर क्षेत्र वासियों को दिया दशहरा पर्व की शुभकामनाएं

सारंगढ़ । जिले में विजयादशमी का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में परंपरागत शस्त्र पूजा का भव्य आयोजन किया गया। जिला पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा ने अपने कार्यालय में विधि- विधान के साथ मंत्रोच्चारण के बीच शस्त्रों की पूजा- अर्चना की। उन्होंने शस्त्रों पर तिलक लगाकर, पुष्प अर्पित कर देश और समाज की रक्षा का संकल्प दोहराया। शस्त्र पूजा के बाद एसपी सुनील शर्मा ने जिले के सभी नागरिकों, पुलिस अधिकारियों, जवानों और उनके परिवारों को विजयादशमी पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि- विजया दशमी का पर्व असत्य पर सत्य की, बुराई पर अच्छाई की और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है। हमें इस पर्व से प्रेरणा लेकर समाज में शांति, सद्भाव और सुरक्षा बनाए रखने के लिए हमेशा तत्पर रहना चाहिए।एसपी शर्मा ने कहा कि – शस्त्र पूजा हमारी भारतीय संस्कृति और पुलिस विभाग की गौरवशाली परंपरा का हिस्सा है। पुलिस के शस्त्र जनता की सुरक्षा के लिए हैं और इनकी पूजा कर हम अपनी जिम्मेदारी का एहसास करते हैं।
इस पावन अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरेंद्र पटेल, एसडीओपी बिलाईगढ़ दीपिका मिंज, रक्षित निरीक्षक, थाना प्रभारीगण सहित पुलिस विभाग के कई अधिकारी- कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने एक – दूसरे को दशहरा पर्व की शुभ कामनाएं दी।पूजा कार्यक्रम के पश्चात कार्यालय में प्रसाद वितरण का भी आयोजन किया गया। पूरे परिसर में जय श्री राम के जयकारों के साथ भक्तिमय माहौल बना रहा। शस्त्र पूजा गोपाल जी मंदिर छोटे मठ के महंत बंशीधर दास मिश्रा के द्वारा वैदिक रीति से कराया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button