छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़
नगर स्थित मां दुर्गा पंडालों में खिचरी प्रसाद का वितरण शांति सीता सेवा समिति ने कराया

श्री शांति सीता सेवा समिति सारंगढ़ द्वारा दुर्गा महानवमी एवं दशहरे के पर्व के अवसर पर मंदिरों एवं पंडालों में खिचड़ी प्रसाद का वितरण किया गया। जिसमें प्रमुख रूप से दुर्गा समिति, संगम चौक, जय स्तंभ चौक, काली मंदिर,समलेश्वरी मंदिर एवं अन्य स्थानों पर प्रसाद का वितरण किया गया। जिसमें काफी संख्या में प्रसाद ग्रहण करके सभी भक्तजन काफी खुश नजर आये।समाजसेवी महेन्द्र केजरीवाल एवं समिती के अन्य सहयोगियों के साथ मां दुर्गा पंडाल समितियों के कर्ता धर्ता भक्तजनों का योगदान सराहनीय रहा वही आज दशहरा पर्व में माता के दरबारों का दर्शन करने पहुंचें श्रद्धालु जनो ने खिचरी प्रसाद ग्रहण किया।



