शीतला माता मंदिर ट्रस्ट ने रौऊताइन ठग चोर जैसे शब्द कहने पर यादव समाज आक्रोशित – सतीश

सारंगढ़ । रायपुर यादव समाज के प्रदेश सचिव सतीश यादव ने कहा कि – देखव नवरात्रि के महीना चलत हे, छग समेत पूरा देश में नारी का देवी के स्वरुप में पूजा होवत हे, अउ रायपुर के पुराना बस्ती में शीतला दाई के मंदिर में सम्पूर्ण यादव महिला मन के कइसे अपमान होवत हे, सरकार ये विषय में तत्काल दंडनीय कार्यवाही करय। पुरानी बस्ती के श्री शीतला माता मंदिर समिति के पीठाधीश्वर नीरज सैनी द्वारा मंदिर परिसर में बोर्ड लगाया गया है, जिसमें लिखा है रौऊताइन ठग चोर से सावधान, रौऊताइनो को जल डालने के लिए रुपए नहीं देवे। इस प्रकार मंदिर परिसर में सार्वजनिक बोर्ड पर लिखे विज्ञापन से संपूर्ण यादव समाज की भावना को ठेस पहुंची है। किसी समुदाय की महिलाओं के लिए ठग और चोर जैसे शब्द बोलना कानून के अनुसार अपराध है। सतीश यादव ने मांग की है कि – मंदिर संचालक के ऊपर कार्रवाई कर यादव समाज के साथ न्याय किया जाए। उन्होंने कहा, यादव समाज हमेशा से संस्कृति, धर्म और समाज की रक्षा में आगे रहा है। ऐसे में हमारे समाज की महिलाओं के प्रति इस प्रकार की ओछी मानसिकता को कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। यदि इस प्रकार की गति विधियों पर समय रहते लगाम नहीं लगाई गई, तो इससे क्षेत्र का सामाजिक वातावरण खराब हो सकता है।



