
विशाल भंडारे में पू. संसदीय सचिव पू. विधायक, जिला अध्यक्ष हुए शामिल
सारंगढ़। शहर के हृदय स्थल प्रताप गंज स्थित भव्य दुर्गा पंडाल में आज आस्था व राजनीति का संगम देखने को मिला। यहां कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने पहुंचकर मां दुर्गा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की सुख समृद्धि की कामना की। शारदीय नव रात्रि के अवसर पर प्रताप गंज दुर्गा उत्सव समिति द्वारा प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी विशाल भंडारे का आयोजन किया था । इस भंडारे में कां. के कई दिग्गज नेता शामिल हुए। इस अवसर पर पूर्व संसदीय सचिव चंद्र देव राय, पूर्व विधायक पद्मा घनश्याम मनहर , जिला कांग्रेस अध्यक्ष ताराचंद्र देवांगन सहित कई वरिष्ठ कांग्रेसी नेता, कार्यकर्ता एवं जन प्रतिनिधि मौजूद रहे। सभी ने एक साथ बैठकर महाप्रसाद ग्रहण किया और माता रानी का आशीर्वाद लिया। समिति के सदस्यों ने बताया कि – यहां हर साल हजारों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। इस वर्ष आकर्षक सजावट और माता के सौम्य स्वरूप ने सभी का मनमोह लिया। इस भंडारे में हजारोंश्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी और देर शाम तक प्रसाद वितरण चलता रहा।



