छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

एबीपी न्यूज ने नेहा राठौर का ही नहीं, नारी समाज का अपमान किया है – बिनोद भारद्वाज

सारंगढ़ । जिपं सदस्य वरिष्ठ कां. नेता बिनोद भारद्वाज ने लोक गायिका नेहा सिंह राठौर के मामले में एबीपी न्यूज की कड़ी निंदा करते कहा कि – एबीपी न्यूज ने नेहा सिंह राठौर पर गलत तरीके से सेक्स रैकेट का आरोप लगाया।यह आरोप पूरी तरह से तथ्य हीन और भ्रामक था। बाद में चैनल ने अपनी गलती के लिए माफी भी मांगी लेकिन मांफी मांगने से महिला की प्रतिष्ठा को हुआ नुकसान कम नहीं होता। बिनोद भारद्वाज ने कहा कि- यह केवल नेहा राठौर का नहीं, पूरे नारी समाज का अपमान है। ऐसी खबरें चलाना कुंठित मानसिकता को दर्शाता है। उक्त
विषय पर उन्होंने कहा कि – अभी नवरात्रि में मां जगत जननी दुर्गा पूजा का पर्व चल रहा है। ऐसे पवित्र समय में नारी शक्ति का अपमान करना बेहद निंदनीय कार्य है। नेहा सिंह राठौर देश की बेटी हैं उन्होंने अपनी लोक गायकी से जनता की आवाज बुलंद किया। किसी भी बेटी पर आरोप लगाने से पहले फैक्ट चेक करना जरूरी है।

बिना पुष्टि के खबर चलाना गैर जिम्मेदाराना पत्रकारिता है।इस से मीडिया की विश्वसनीयता पर भी सवाल उठता है बिनोद भारद्वाज ने कहा पत्रकारिता का धर्म सच दिखाना है। ना कि – किसी महिला के चरित्र पर कीचड़ उछालना। देश की सभ्य महिलाओं पर इस तरह के आरोप लगाना बंद होना चाहिए। बिनोद ने कहा कि नारी का सम्मान हमारी संस्कृति है। इस सम्मान को ठेस पहुंचाने वालों को माफी नहीं मिलनी चाहिए। एबीपी न्यूज को इस मामले में जिम्मेदारी लेनी चाहिए। संबंधित रिपोर्टर व संपादक पर कार्रवाई होनी चाहिए। ताकि – भविष्य में किसी अन्य महिला के साथ ऐसा न हो।
उन्होंने नेहा सिंह राठौर के समर्थन में आवाज उठाई और कहा कि – सारंगढ़ की जनता इस अपमान की निंदा करती है। नारी शक्ति का सम्मान ही देश का सम्मान है। बिनोद भारद्वाज ने मांग की कि – चैनल सार्वजनिक रूप से खेद व्यक्त करते हुए और भविष्य में ऐसी गलती न दोहराने का आश्वासन देवें ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button