छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

भाजपा की बैठक में कार्यकर्ताओं ने उठाए सवाल ?

सारंगढ़ । आगामी नपा चुनाव की तैयारियों और संगठनात्मक गति विधियों को लेकर भाजपा जिला कार्यालय में छग शासन के राजस्व मंत्री एवं सारंगढ़ जिला प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा की उपस्थिति में बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर एवं जिले से जुड़े विभिन्न मुद्दों के साथ आगामी नपा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा हुई। इस दौरान भाजपा एवं युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने संगठन में कार्यकर्ताओ की भूमिका व उनकी समस्याओं को लेकर अपनी बात रखी। बैठक के दौरान कुछ कार्यकर्ताओं ने शिकायत की कि – उनकी बातों को उचित महत्व नहीं दिया जाता और उनके काम भी नहीं हो पाते, नगर में असमाजिक तत्वों द्वारा कार्यकर्ताओ के साथ मारपीट करना जैसे प्रमुख मुद्दों को लेकर कार्यकर्ताओं और जिला प्रभारी के बीच कुछ समय के लिए गहमागहमी की स्थिति बन गई। स्थिति को संभालने के लिए संभाग प्रभारी रामू रोहरा और नपा चुनाव प्रभारी रजनीश सिंह ने हस्तक्षेप किया तथा आपसी समन्वय के माध्यम से कार्यकर्ताओं को शांत कराया। इस दौरान प्रभारी मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने कार्यकर्ताओ से कहा कि – यदि किसी को कोई समस्या या विषय रखना है, तो वे उनसे व्यक्तिगत रूप से मिलकर अपनी बात और समस्या बता सकते हैं। मंत्री के इस आश्वासन के बाद बैठक का माहौल शांत हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button