
सारंगढ़ । राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में त्रिस्तरीय पंचायत आम, उपनिर्वाचन 2026 के लिए निर्वाचक नामावली तैयार करने और पुनरीक्षण की प्रक्रिया शुरू हो रही है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी पद्मिनी भोई साहू ने सभी जपं सीईओ और नगरीय निकाय अधिकारियों को निर्धारित कार्यक्रम अनुसार तैयारी करने के निर्देश दिए हैं। जारी कार्यक्रम 5 अक्टूबर 26 से रजिस्ट्रीकरण एवं स. रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों की नियुक्ति, 21 अक्टूबर को निर्वाचक नामावली का मुद्रण व सॉफ्ट वेयर अभिलेखों की उपलब्धता और 23 अक्टूबर को प्रारंभिक प्रकाशन के साथ दावा- आपत्ति प्राप्त करने की प्रक्रिया शुरू होगी। प्रकाशन 30 नवंबर 26 को होगा । कलेक्टर ने 23 से 30 अक्टूबर के बीच ग्राम सभाओं और नगरीय क्षेत्रों में वार्ड सभाओं का आयोजन कर मतदाता सूची का वाचन कराने, त्रुटि सुधारने और पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने के निर्देश दिए हैं। सभी अधिकारियों को कार्यक्रम का कड़ाई से पालन करने और सभा कार्यवाही की जानकारी जिला निर्वाचन कार्यालय को भेजने कहा गया है।



