छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

अवैध महुआ शराब बेचने वाले कोचियों पर सारंगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई

सारंगढ़। जिले में अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाने के अभियान के तहत कोतवाली सारंगढ़ पुलिस ने 2 आरोपी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 45 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की है, जिसकी कीमत 9 हजार रु. है। पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा के निर्देशन, अपु. अधीक्षक धीरेन्द्र पटेल और एसडीओपी गोविंद दीवान के नेतृत्व में कार्रवाई हुई पुलिस को सूचना मिली थी कि – ग्राम फर्सवानी में अवैध कच्ची महुआ शराब बिक्री के लिए रखी गई है। सूचना पर घेराबंदी कर पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा।

पहले मामले में आरोपी तेजराम यादव पिता भूराउ यादव, ग्राम सिंघनपुर को पकड़ा गया। वह महुआ शराब लेकर फर्सवानी जा रहा था। तलाशी में भूरे रंग की प्लास्टिक में सफेद झिल्ली में रखी 30 लीटर शराब बरामद हुई, कीमत 6 हजार रु.।
दूसरे मामले में ग्राम फर्सवानी निवासी नीनी पटेल पति मुनू पटेल के कब्जे से बिक्री के लिए रखी 15 लीटर महुआ शराब जब्त की गई, कीमत 3 हजार रु., कुल 45 लीटर शराब जब्त कर दोनों आरोपी के विरुद्ध आब. अधिनियम की धारा 34(2) और 59(क) के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी के बाद दोनों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। जिले में अवैध शराब बेचने वालों के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button