छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

अग्रसेन जयंती पर मारवाड़ी युवा मंच ने रचा उत्सव का संगम, नगर में हर्ष

सारंगढ़। अग्र समाज के प्रवर्तक, समाजवाद के प्रणेता, एक ईंट एक रुपया के सिद्धांत से अग्रोहा नगरी बसाने वाले महाराजा अग्रसेन जी की जयंती के पावन अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच सारंगढ़ द्वारा प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य एवं आकर्षक कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित कर रही है। त्याग, सेवा, सहयोग और व्यापार की मर्यादा के प्रतीक अग्रसेन जी के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का जो पुनीत कार्य युवा मंच कर रहा है, वह न केवल सराहनीय है बल्कि पूरे नगर के लिए प्रेरणादायी भी है। महाराजा अग्रसेन जी ने समाज को जो एकता और समरसता का संदेश दिया था, उसी संदेश को साकार रूप में प्रस्तुत करती हैं मंच की यें प्रतियोगिता। समाज के हर वर्ग, हर उम्र के लोगों को एक मंच पर लाकर संस्कृति व संस्कारों से जोड़ने का यह प्रयास काबिले तारीफ है आयोजन समिति की सक्रियता, समर्पण देखते ही बनता है।

महीनों पहले से की जा रही तैयारियां, सुव्यवस्थित प्रबंधन व आत्मीय आमंत्रण से यह आयोजन केवल कार्यक्रम न रहकर एक पारिवारिक उत्सव बन गया है।
आयोजन समिति के पदाधिकारी दिन-रात जुटे हुए हैं। मंच सज्जा से लेकर प्रतियोगियों के उत्साहवर्धन तक हर छोटी-बड़ी बात का ध्यान समिति बखूबी रख रही है। अनुशासन, समय पालन और सभी के प्रति समान सम्मान का भाव इस आयोजन की विशेष पहचान है, जिसके लिए आयोजन समिति बधाई की पात्र है।
वहीं मारवाड़ी युवा मंच सारंगढ़ की जितनी प्रशंसा की जाए कम है। युवा शक्ति जब समाज सेवा और संस्कृति संरक्षण के लिए आगे आती है तो निश्चित ही समाज का भविष्य उज्ज्वल होता है। मंच के युवा साथियों में जो जोश, जो सेवा भाव और जो संगठन क्षमता है, वह पूरे अंचल के लिए मिसाल है।

बिना किसी भेदभाव के पूरे नगर को जोड़कर इस तरह का भव्य आयोजन करना युवा मंच की एकता का परिचायक है।8 अक्टूबर 2026 को आयोजित होने वाली प्रतियोगिता का कार्यक्रम भी अत्यंत आकर्षक रहा । दोपहर 3 बजे थापा सजाओ और राजस्थानी थाली सजाओ प्रतियोगिता से हमारी संस्कृति की झलक दिखेगी । शाम 4 बजे नोट गिनो तथा 45 वर्ष से अधिक महिला वर्ग के लिए एक मिनट प्रतियोगिता में मनोरंजन और कौशल का संगम देखने मिला । शाम 5 बजे बॉलीवुड का ज्ञान, शाम 6 बजे जूनियर और सीनियर वर्ग के लिए पिलो पास और रात 7 बजे पुरुष वर्ग (45 वर्ष से अधिक) के लिए एक मिनट प्रतियोगिता नगर वासियों के लिए भरपूर आनंद लेकर आयी नगर के सभी सामाजिक अग्रवाल संगठनों ने मारवाड़ी युवा मंच और आयोजन समिति के इस प्रयास की मुक्त कंठ से प्रशंसा की है। महाराजा अग्रसेन जी के जय घोष के साथ पूरा सारंगढ़ इस आयोजन में शामिल होने आतुर है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button