राज्यस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता मे आमंत्रण नही मिलने पर अधिवक्ता संघ में भारी आक्रोश विधायक और कांग्रेस जनों ने भी किया था बहिष्कार

खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न होने के बाद क्रीड़ा विभाग लक्ष्मी नमो नमः: का स्वाद चखने आतुर ?
सारंगढ़ :- सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला स्थित सारंगढ़ नगर के खेलभांठा ग्राउंड में इन दिनो चल रही राज्यस्तरीय शालेय खेलकूद प्रतियोगिता में सारंगढ जिला अधिवक्ता संघ को आमंत्रण नही मिलने पर अधिवक्ता संघ में भारी आक्रोश है।
अधिवक्ताओ को ही नही बल्कि सारंगढ़ के कई नामचीन लोगों को भी सारंगढ बिलाईगढ जिला खेल विभाग ने इस महती खेलकूद प्रतियोगिता की आमंत्रण नही दिया हैं इसकी भारी आलोचना तों हों ही रही हैं वही जिला खेलकूद विभाग के इस दकियानुसी हरकत की शिकायतें भी हो रही हैं।
अधिवक्ता संघ सारंगढ़ द्वारा उक्त विषय पर रोष प्रकट करनें के पूर्व कांग्रेस विधायक और पार्टी की पूरी टीम ने राज्यस्तरीय खेल प्रतियोगिता का बहिष्कार यह आरोप लगाकर किया कि सारंगढ बिलाईगढ जिला में में चल रही इस राज्यस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का भगवा करण जिला प्रशासन के संबंधीत विभाग ने कर दिया हैं और सत्ता पक्ष का झंडा पूरे खेलभांठा परिसर में लहरा रही हैं जो कि सर्वथा अनुचित है।
खेल विभाग जुटी फाल्स बिलों की तैय्यारी में ..??
——————————
सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के खैलभांठा मैदान में आयोजित राज्यस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के समापन के बाद इसमें शासन द्वारा आबंटित रकम की बंदरबांट के लिये फाल्स बिलों की तैय्यारी एक सुनियोजित योजना के तहत क्रीड़ा अधिकारियों द्वारा किये जाने की अपुष्ट जानकारी विभागीय सूत्रों ने दी हैं और इसके लिये क्रीड़ा अधिकारी जुटे हैं ? राज्यस्तरीय खेलकूद के इस महासमर में लक्ष्मी जी नमो नमः: के गंगा जी रुपी महासमर में डुबकी लगाने के लिये खेलकूद विभाग के साथ ही इस आयोजन मे सहभागिता निभाने वाले अन्य शासकिय कारिंदे डुबकी लगाने बेचैन है ?



