
सारंगढ़। सेवा संकल्प अभियान के तहत बस स्टैंड परिसर में जिला पुलिस विभाग के द्वारा यातायात जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कलेक्टर पद्मिनी भोय, विशिष्ट अतिथि जगन्नाथ पाणिग्रही, ज्योति पटेल,जिपं अध्यक्ष संजय भूषण पांडे, कार्यक्रम की अध्यक्षता एसपी सुनील शर्मा के द्वारा की गई। कार्य क्रम का शुभारंभ सीपीएम कॉलेज के बच्चों के द्वारा नुक्कड़ नाटक से किया गया। मंच को जगन्नाथ पाणिग्रही, ज्योति पटेल, संजय पांडे के द्वारा यातायात जन जागरूकता पर उद्बोधन दियें ।
कलेक्टर भोई ने अपने उद्बोधन में कहा कि यातायात से हुई मौत की जानकारी पुलिस कप्तान से ली जहां जिला 2025 की अपेक्षा 2026 में 147 मौत के अपेक्षा 90 मौते हुई इसे भी कम करने की कोशिश जन जागरूकता के माध्यम से की जाएगी। पुलिस कप्तान सुनील शर्मा ने कहा कि – यातायात में अंतिम यात्रा का शुरुवात शराब, हशीश, अफीम, कोकीन, साइकोट्रोपिक ड्रग्स आदि जो आपकी मृत्यु का कारण बन सकती है। आपकी दृष्टि एवं जल्दी से निर्णय लेने की क्षमता को कम कर सकती हैं और खतरनाक व्यवहार को उकसाते हैं जिससे घातक दुर्घटनाएं होने की संभावनाएं बढ़ जाती है। शराब पीकर गाड़ी चलाने पर पहला अपराध, 6 महीने तक कारावास या ₹ 10,000 का जुर्माना या दोनों, पुनः अपराध करने पर ₹ 15,000 का जुर्माना या 2 साल तक का कारावास या दोनों। देश भर में प्रतिवर्ष औसतन 480583 सड़क दुर्घटनाओं में 172890 लोगों की मौत हो जाती है।
मोटर वा. संशोधन अधिनियम, 2019
सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा को जीवन सूत्र बनाकर चलें कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ ऋषिकेश तिवारी, एसडीम उमेश पटेल साहू, एसडीओपी गोविंद दीवान, संतोषी ग्रेस, प्रमोद यादव, जितेन्द्र चंद्रा के साथ पत्रकार, चैंबर ऑफ़ कॉमर्स और नगर के गणमान्य प्रतिष्ठित नागरिक उपस्थित रहे। यहाँ यातायात जन जागरूकता के तहत 100 से अधिक हेलमेट बाँटे भी गए।



