
सारंगढ़ । सेवा संकल्प अभियान के तहत आशा निकेतन में जिला स्तरीय वृद्धजन सम्मान समारोह हुआ। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू व एसपी सुनील शर्मा ने बुजुर्गों को शॉल- श्रीफल भेंट कर सम्मानित कियें उनके साथ कैरम खेला और भोजन कियें । कलेक्टर ने कहा- बुजुर्गों की सेवा परिवार व समाज की जिम्मेदारी है। स्वास्थ्य शिविर में 220 वृद्धजनों की जांच हुईसामाजिक संस्थाओं ने बढ़ाया सहयोग का हाथ, कार्यक्रम में 800 से अधिक लोगों की सहभागिता रही। केशरवानी समाज, वी क्लब, अग्रवाल समाज, परशुराम समिति व नपा अध्यक्ष श्रीमती सोनी अजय बंजारे ने कुर्सी, वस्त्र, मिष्ठान व श्रीफल भेंट किए। अतुल्य वेलनेस सेंटर ने स्वास्थ्य सेवाएं दीं। इस समय जिपं अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय, ज्योति पटेल, समाज कल्याण विनय तिवारी, जनपद सीईओ राधेश्याम नायक सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।



