छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

AI Literacy Mission के संदेश के साथ सारंगढ़ पहुँचा कौशल विकास रथ

सारंगढ़, 8 अक्टूबर 2026।
AISECT द्वारा युवाओं एवं विद्यार्थियों को कौशल विकास, रोजगार के अवसरों और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से निकाली जा रही कौशल विकास यात्रा आज सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले पहुँची। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय भूषण पांडेय ने कौशल विकास रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर श्री पांडेय ने कहा कि आने वाला समय कौशल, तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का है। युवाओं को बदलते समय के साथ नई तकनीकों का ज्ञान प्राप्त करना आवश्यक है, ताकि वे रोजगार के नए अवसरों का लाभ उठाते हुए आत्मनिर्भर बन सकें। उन्होंने कहा कि AI Literacy Mission विद्यार्थियों को भविष्य की तकनीकी चुनौतियों और अवसरों के लिए तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

AISECT की यह यात्रा विभिन्न विद्यालयों में पहुँचकर विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को AI के उपयोग, कौशल विकास और रोजगार की संभावनाओं के प्रति जागरूक कर रही है। इस अवसर पर AISECT की टीम एवं स्थानीय प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button