
सारंगढ़। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिपं अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय शा. हाई स्कूल कटेली पहुंचे, जहां प्राथ., माध्य. और हाई स्कूल के बच्चों ने मेरे सपनों का भारत विषय पर अपनी कला कौशल और हुनर से प्रधानमंत्री मोदी जी के मंशानुरूप विकसित भारत की परिकल्पना को रंगों से उकेरा था। प्रतियो. में बच्चों की रचनात्मकता व बेजोड़ प्रतिभा देख ने को मिली। जिपं अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चे ही हमारे देश का आधार हैं और इन्हीं के विचारों से विकसित भारत का सपना साकार होगा। उन्होंने कहा कि जब बच्चों ने अपनी सृजनात्मक व कल्पनाशीलता के रंगों से विकसित भारत का कैनवास उकेरा, तब पूरा वातावरण भारत माता की जयघोष से गूंज उठा।
जिपं अध्यक्ष पांडे ने बच्चों की कला प्रतिभा की प्रशंसा करते हुए कहा कि – चित्रकला प्रतियोगिता में आपने न केवल कलात्मक कौशल दिखाया, बल्कि अपनी हुनर से विकसित भारत की स्पष्ट सोच को पन्नों पर उकेरा है। बच्चों ने अपनी कल्पनाओं में डिजिटल भारत, हरित भारत, हरित पर्यावरण और सामाजिक समरसता के तानाबाना को मनोहारी रूप से चित्रित किया था।
बच्चों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर जिपं अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय, अधिवक्ता दीपक तिवारी, बीईओ सोमा ठाकुर एवं अतिथिगणों ने प्रशंसा करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम को बीईओ सोमा ठाकुर ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ भाजपा नेतागण, प्राचार्य, शिक्षकगण और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।



