छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़
पीएम मोदी के जन्म दिवस पर दरगाह में चादर पेश, लंबी उम्र, देश की अमन-शांति के लिए दुआ

सारंगढ़। मोतीबाग के सामने स्थित बंजारी वाले बाबा हजरत शेर अली आगा रह. की दरगाह शरीफ में देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस और उनके सार्वजनिक जीवन के 25 गौरवशाली वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर चादर पेश कर दुआ की । अपने मुस्लिम समाज की बहनों के साथ अकीदत और मोहब्बत से चादर पेश कर प्रधानमंत्री की लंबी उम्र, उत्तम स्वास्थ्य एवं सुखमय जीवन के लिए दुआ की गई। इस अवसर पर वहां उपस्थित सभी को मिठाई भी बांटी गई। साथ ही देश की अमन – शांति, तरक्की, खुशहाली और आपसी भाईचारे के लिए भी विशेष दुआ की गई। यह कार्यक्रम आपसी सौहार्द और एकता का प्रतीक रहा। इस अवसर पर अल्प संख्यक मोर्चा के अध्यक्ष मखमूर इकबाल खान ने चादर पेश की। इस दौरान रेहाना खान, आशिया सहित बहुत संख्या में मुस्लिम बहनें उपस्थित रहीं।



