छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

*जिला जनसंपर्क कार्यालयसेवा संकल्प अभियान के तहत 19 सितंबर को जिले के 1206 विद्यालयों में होगा भाषण प्रतियोगिता प्रदर्शन*

*पीएम श्री सेजेस सारंगढ़ में होगा मुख्य कार्यक्रम, शिक्षा से वंचित बच्चों एवं पालकों को शिक्षा से जोड़ने में सहयोग पर होगी विशेष पहल*

सारंगढ़-बिलाईगढ़,18 सितम्बर 2026। सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में शिक्षा और जनभागीदारी को जोड़ते हुए 19 सितंबर 2026 को जिले के सभी 1206 शासकीय एवं निजी विद्यालयों में विभिन्न रचनात्मक एवं जागरूकता आधारित गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू के निर्देश पर आयोजित इन कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों और समाज को शिक्षा के महत्व से जोड़ने तथा शिक्षा से वंचित बच्चों को विद्यालय की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए सामूहिक सहभागिता का संदेश दिया जाएगा।
इस अवसर पर जिले के 1206 विद्यालयों में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही पूर्व में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए चित्रों का प्रदर्शन भी किया जाएगा। बच्चों द्वारा बनाए गए चित्रों के माध्यम से उनके विचारों, कल्पनाओं और शिक्षा तथा समाज के प्रति उनके दृष्टिकोण को सामने लाया जाएगा। विद्यालय स्तर पर आयोजित इन गतिविधियों में विद्यार्थियों, शिक्षकों और विद्यालय समुदाय की सहभागिता रहेगी।

*पीएम श्री सेजेस सारंगढ़ में होगा मुख्य कार्यक्रम*

19 सितंबर को पीएम श्री सेजेस सारंगढ़ में दोपहर 12 बजे से मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का प्रमुख विषय “शिक्षा से वंचित बच्चों एवं पालकों का शिक्षा में सहयोग” रहेगा। इसके माध्यम से शिक्षा से दूर रह गए बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने और उनके पालकों को बच्चों की शिक्षा में सक्रिय सहयोग के लिए प्रेरित करने पर विशेष जोर दिया जाएगा।
समाचार क्रमांक 000// गुलाब डड़सेना

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button