छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला अस्पताल सारंगढ़ में स्वच्छता अभियान

सारंगढ़ । सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला चिकित्सालय सारंगढ़ में स्वच्छता की ओर एक कदम कार्यक्रम का आयोजन सिविल सर्जन दीपक जायसवाल के नेतृत्व में किया गया । जिला अस्पताल के समस्त अधिकारी- कर्मचारियों, नर्सिंग स्टाफ और सफाई कर्मियों ने मिलकर अस्पताल परिसर, वार्डों, ओपीडी क्षेत्र और बाह्य परिसर में साफ – सफाई की । इस दौरान कचरे का निपटान, बायो वेस्ट का सही प्रबंधन और परिसर को स्वच्छ बनाए रखने का संदेश दिया गया । डाँ. दीपक ने कहा कि – स्वच्छ अस्पताल ही स्वस्थ समाज की पहचान है। मरीजों को संक्रमण से बचाने व बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने के लिए स्वच्छता सबसे पहली जरूरत है। सभी ने नियमित रूप से स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लिया।इस अभियान में आम नागरिकों से भी अपील की गई कि – वे अस्पताल परिसर को स्वच्छ रखने में सहयोग करें और कचरा निर्धारित स्थान पर ही डालें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button