छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

ग्राम पंचायतों में वेंडर कर रहे हैं काम,शीघ्र होगी कार्यवाही

सारंगढ़ । सारंगढ़ जनपद पंचायत क्षेत्र के ग्राम पंचायतों में निर्वाचित महिला सरपंचों के पति के साथ ही उनके रिश्तेदार जहां एक ओर पूरे पंचायत क्षेत्र में कार्य संभाला जा रहा है तो वहीं दूसरी ओर कुछ पंचायत ऐसे भी हैं जहां ‌अपने को ‌खुद वेंडर बना संबंधित पंचायतों के अलावा सारंगढ़ जिला मुख्यालय क्षेत्र के जनपद पंचायत क्षेत्र के ‌अधिकांश ग्राम पंचायत क्षेत्रों में अपनी दुकान चला रहे हैं इसी कड़ी में सारंगढ़ जनपद पंचायत क्षेत्र के ग्राम पंचायत खरवानी बड़े की सरपंच श्रीमती टीसी संतोष पटेल के पति जो विगत कई वर्षों से जनपद पंचायत कार्यालय के सामने एक फोटो कापी ‌दुकान‌ का संचालन करते आ रहे हैं जिनके द्वारा पूर्व में भी क्षेत्र के अधिकांश पंचायतों में बतौर वेंडर के नाम से क ई पंचायतों के सरपंचों की राशि आहरण करने के साथ ही पंचायतों को मिलने वाली पंद्रहवे वित्त मूलभूत सुविधाओं के लिए दी जाने वाली अन्य ऐसे कई योजनाओं के एवज में राशि का आहरण इनके उक्त दुकान से जहां कोई फर्म के नाम पर निकाले जाने की जानकारी मिल रही है तो वहीं अब‌ संतोष पटेल जो एक ग्राम पंचायत खरवानी बड़े के ‌बतौर सरपंच पति कम प्रतिनिधि बनकर काम कर रहे तो यह सवाल बलवंती हो रहा कि बिना पंचायत के सरपंच व सरपंच के पति के रूप में महज एक फोटो कापी ‌दुकान‌ का संचालन करने वाले संतोष पटेल अब खुद सरपंच पति बन गया है तो ग्राम पंचायत खरवानी बड़े के साथ ही जहां पूर्व से ही संतोष पटेल अपना पंचायतों की‌आड लेकर ‌शासन की विभिन्न योजनाओं का बेजा लाभ लेते हुए ‌व्यवसाय को फलीभूत कर रहा हो उसके खुद की पत्नी अब सरपंच निर्वाचित हुई है तो यह सवाल लाजिमी है कि ग्राम पंचायत खरवानी बड़े में सरपंच पति संतोष पटेल कहीं न कहीं अपनी दुकान चला रहा है।
क्या कहते हैं सीईओ राधेश्याम नायक
इस संबंध में मुझे संबंधित पंचायत खरवानी बड़े के संबंध में जानकारी नहीं है मिडिया के माध्यम से मिली जानकारी पर खरवानी बड़े पंचायत के समस्त कार्यों व सरपंच पति संतोष पटेल की भूमिका व उनके द्वारा बतौर वेंडर अगर अन्य पंचायतों में कार्य किया जा रहा है तो उसमें जल्द ही जांच कार्रवाई की जाएगी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button