छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

लाखों दीयों से जगमगाएगा सारंगढ़ 17 को खाड़ाबांध में 51 हजार दीपों का मुख्य आयोजन – कलेक्टर

सारंगढ़ । कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी साहू ने पत्रकार वार्ता में सेवा संकल्प अभियान की जानकारी दी। उन्होंने बताया सेवा व समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलेगा । इस दौरान सीईओ जिपं ऋषि केश तिवारी सहित मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित थे। प्रथम दिवस 17 को आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम में जिले में 5 लाख से अधिक दीप प्रज्वलित होंगे,
मुख्य जिला स्तरीय आयोजन 17 सितंबर शांंम 7 बजे खाड़ाबांध तालाब सारंगढ़ में होगा। यहां 51 हजार से अधिक दीप प्रज्वलित होंगे व 10 हजार से अधिक आटे के दीपों का प्रवाह किया जाएगा। जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, सामाजिक संगठन, स्वयंसेवी संस्था, महिला स्व-सहायता समूह, युवा व नागरिकों की भागीदारी रहेगी । जिले के 49अमृत सरोवर, 36 मंदिरों, 25 चयनित ग्रामों में शत-प्रतिशत दीप प्रज्वलन, पंचायत भवन, उप स्वास्थ्य केंद्र, महतारी सदन में भी दीप सजेंगे।

88 हजार पीएम आवास हितग्राही, एनआरएलएम की दीदियां भी दीप प्रज्वलित करेंगी। विकासखंडों में भी विशेष आयोजन – टिमरलगा में मां नाथलदाई मंदिर समीप 2100 दीप, बरमकेला के भिखमपुरा सपेरा बस्ती में पीएम आवास कॉलोनी में दीप, केडार में जल संसाधन विभाग द्वारा 2100 दीप, बिलाईगढ़ के रायकोना अमृत सरोवर पर कार्य क्रम होगा। नगरीय क्षेत्रों में अटल परिसर,भारत माता चौक, जयस्तंभ चौक में, कलेक्टर, एसपी, जिपं, एस डीएम कार्यालयों में दीप प्रज्वलन होगा। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक 12 प्रमुख पहल होंगी – सेवा-मेरा योगदान, सेवा की प्रेरक कहानियां, विद्यार्थियों-युवाओं की रचनात्मक गति विधि, आंगनबाड़ी में सहभागिता, सेवा संकल्प यात्रा, सेवा सेतु, सेवा ज्योति कलश यात्रा, नवाचार, जल संरक्षण। 25 सितंबर से 7 अक्टूबर तक आंगन मिलन सेवा, सेवा के रंग राष्ट्र के संग, सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज, जल जन सेवा संकल्प होंगे। 17 सितंबर को सुबह 10 बजे सारंगढ़, बरमकेला, बिलाईगढ़ सीएचसी में रक्तदान शिविर से शुभारंभ होगा। 17 अक्टूबर को सुशासन सेवा संवाद से समापन होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button