छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

जेलपारा आंगनबाड़ी केंद्र के दरवाजे पर अवैध मटन दुकानें –  RTI दाखिल

सारंगढ़ (छ.ग.) – नगर के जेलपारा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 13/4 (ब्लॉक कार्यालय के पास) के मुख्य द्वार के सामने संचालित 4-5 मटन-मांस की दुकानों को लेकर भारतीय रेडक्रास सोसायटी के संरक्षक सदस्य नत्थूलाल केडिया अग्रवाल ने नगर पालिका परिषद सारंगढ़ में 6 RTI आवेदन दाखिल किए हैं।

आवेदक ने बताया कि दिनांक 08/09/2026 को बुक नं. 751 की रसीद नं. 66 से 70 (कुल ₹50 नकद) एवं ₹10 के पोस्टल ऑर्डर (क्र. 72F 324907) के माध्यम से कुल ₹60 शुल्क अदा कर 6 आवेदन एक साथ जमा किए गए हैं। Office Copy पर पावती क्र. 830 प्राप्त हुई है।

RTI में पूछा गया है कि क्या उक्त दुकानों को नगर पालिका ने कोई लाइसेंस दिया है? रिहायशी क्षेत्र व आंगनबाड़ी के 100 मीटर के भीतर मटन मार्केट/कसाईखाना संचालित करने संबंधी नियम क्या हैं? निर्धारित मटन मार्केट कहाँ है? पिछले 2 वर्षों में कितनी शिकायतें आईं और क्या कार्यवाही हुई? स्वास्थ्य निरीक्षण कब हुआ?

केडिया ने कहा कि खुले में खून, गंदा पानी और अवशेष बहाए जाने से बच्चों के स्वास्थ्य को खतरा है। जानकारी मिलने पर कलेक्टर व उच्च न्यायालय में शिकायत की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button