
सारंगढ़। 7 सितंबर जपं सारंगढ़ के अंतर्गत 129 ग्रापं में रोजगार दिवस मनाया गया। इस अवसर पर ग्रामीण जनों को प्रधानमंत्री आवास योजना एवं वीबी-जी राम जी योजना सहित विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी दी गई। सीईओ राधेश्याम नायक जपं सारंगढ़ द्वारा उपस्थित ग्रामीणों को योजनाओं के उद्देश्य, पात्रता, लाभ एवं रोजगार मूलक कार्यों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान कियें । 7 सितंबर 2026 को जपं अंतर्गत ग्रापं अमलीडीपा में रोजगार दिवस और चावल उत्सव के अवसर पर विशेष जनचौपाल का आयोजन हुआ । चौपाल में मुख्य रूप से सीईओ नायक उपस्थित रहे । उन्होंने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर शासन की योजना की जमीनी हकीकत जानी और ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं ।
जनचौपाल में वीबी-जी राम जी (VB-G RAM G) योजना के अंतर्गत मजदूरी मूलक आजीविका गति विधियों पर विस्तृत चर्चा की गई । सीईओ द्वारा डबरी निर्माण के नए प्रस्ताव तैयार करने तथा स्वीकृत कार्यों को समय पर प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए।
राधेश्याम नायक ने कहा कि – डबरी निर्माण से न केवल जल संरक्षण होगा बल्कि ग्रामीणों को रोजगार भी मिलेगा उनकी आजीविका सुदृढ़ होगी । इसके साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अपूर्ण आवासों की समीक्षा की गई। अपूर्ण आवास वाले हितग्राहियों से चर्चा कर आवास पूर्ण न होने के कारणों की जानकारी ली गई। सीईओ ने सभी हितग्राहियों को जल्द से जल्द आवास पूर्ण करने के निर्देश दिए और सचिव व रोजगार सहायक को सतत निगरानी कर सहयोग करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि – लापर वाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। चावल उत्सव के उपलक्ष्य में ग्रामीणों को शासन द्वारा दी जा रही खाद्यान्न योजना की जानकारी दी गई और समय पर राशन वितरण सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। इस अवसर पर ग्रापं सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक, आवास मित्र सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिला स्व सहायता समूह की सदस्य एवं हितग्राही उपस्थित रहे।









