
सारंगढ़ । थाना कोसीर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर हत्या के मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 5 सितंबर 26 को प्रार्थी सम्पत बरेठ ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि – उसकी पत्नी बृतबाई बरेठ घर में मृत पड़ी है। मर्ग कायम कर जांच शुरू की तो शरीर पर चोट के निशान मिले और पीएम रिपोर्ट में गंभीर चोटों से मृत्यु होना पाया गया। जांच में सामने आया कि- 4 सितं. 26 को गांव वालों ने मृतिका के घर झगड़े की आवाज सुनी थी। संदेह पर बेटे सोहन बरेठ 24 वर्ष व पति सम्पत बरेठ 57 वर्ष निवासी डडाईडीह को हिरासत में लिया गया। पूछ ताछ में सोहन ने बताया कि हाथ के इलाज के बाद घर खर्च को लेकर पिता से विवाद हुआ मां द्वारा पिता का पक्ष लेने पर वह गुस्सा हो गया और आंगन में ले जाकर लकड़ी, पीढ़ा व ठोस सामान से मारपीट कर हत्या कर दी।
हत्या के बाद साक्ष्य मिटाने के लिए शव पर पानी डालकर खून साफ किया और रात 12 से 1 बजे के बीच शव को उठाकर खटिया पर लिटा दिया। सुबह पिता के आने पर पूरी बात बताई और दोनों अंतिम संस्कार की तैयारी करने लगे, तभी कोटवार के पुत्र ने रोककर थाने में सूचना दिलाई। इस मामले में थाना कोसीर में अपराध क्र. 134/2026 धारा 103(1), 238(क), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर घटना में प्रयुक्त लकड़ी का डंडा, पीढ़ा व कपड़े जब्त किए गए। दोनों आरोपियों को 06 सितंबर 26 को गिरफ्तार कर 07 सितंबर 26 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।कार्रवाई में एसडीओपी गोविंद दीवान थाना प्रभारी सुनीता नाग बंजारे व टीम का योगदान रहा।









