छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

स्वस्थ बच्चों से ही बनेगा विकसित भारत – संजय भूषण पाण्डेय

सारंगढ़। रेड क्रॉस सोसाइटी सीएससी सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में जिला अस्पताल सारंगढ़ में कुपोषित बच्चों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में बच्चों के स्वास्थ्य व पोषण स्तर की जांच के साथ माताओं को बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य व संतुलित पोषण को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिपं. संजय पाण्डेय ने अपने संबोधन में सरकार की जन कल्याणकारी सोच की सराहना करते हुए कहे विकास का वास्तविक अर्थ केवल सड़क, पुल, नाली या भवन निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि स्वस्थ और सक्षम नागरिकों का निर्माण भी उतना ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार देश के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार प्रयास कर रही हैं। भारत को पूर्ण विकसित राष्ट्र बनाने के लिए जरूरी है कि देश में जन्म लेने वाला प्रत्येक बच्चा शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ एवं सक्षम बने। उन्होंने कहा कि – जब हमारी भावी पीढ़ी स्वस्थ होगी, तभी विकसित भारत का सपना पूरी तरह साकार होगा।

संजय भूषण पांडेय ने कुपोषित बच्चों के लिए आयोजित इस स्वास्थ्य शिविर की सराहना करते हुए कहा कि – ऐसे आयोजन जरूरत मंद परिवारों तक स्वास्थ्य सुविधाओं और जागरूकता को पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने माताओं से बच्चों के खान-पान, नियमित स्वास्थ्य जांच और पोषण पर विशेष ध्यान देने की अपील की।
विशेषज्ञ डॉक्टरों ने की बच्चों की जांच
शिविर में बड़ी संख्या में माताएं अपने बच्चों को लेकर पहुंचीं । विशेषज्ञ बाल रोग चिकित्सकों की टीम ने बच्चों के वजन, लंबाई एवं पोषण स्तर की जांच की तथा कुपोषण से बचाव के उपायों की जानकारी दी । माताओं को बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए संतुलित आहार व स्वास्थ्य देखभाल के संबंध में सुझाव भी दिए। कार्यक्रम में डॉ. दीपक जायसवाल,भाजपा जिलाध्यक्ष ज्योति पटेल, समाजसेवी एवं पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष चेंबर ऑफ कॉमर्स नंदकिशोर अग्रवाल रेड क्रॉस सोसाइटी समिति सदस्य एवं पत्रकार अब्बास अली, रमेश तिवारी सतीश शर्मा सहित चिकित्सा अमला, समाजसेवी एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button