
सारंगढ़ । महर्षि सांदीपनी राष्ट्रीय वेद विद्या प्रतिष्ठान उज्जैन से मान्यता प्राप्त स्वामी श्री देवनारायणाचार्य वैदिक पाठशाला का शुभारंभ श्री राम मंदिर खाड़ाबंद में होने जा रहा है। गुरुकुल शुभारंभ कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अशोक पंडा (मुगलीपाली), विशिष्ट अतिथि संजय भूषण पाण्डेय तथा अध्यक्षता समाज सेवी रमेश जालान करेंगे। कार्यक्रम में वेद विद्या के महत्व पर प्रकाश डाला जाएगा। आयोजन 8 सितंबर को सायं 04 बजे होगा। स्थान श्री राम जानकी मंदिर खाड़ाबंद झाँकी मठ, सारंगढ़ जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ निर्धारित किया गया है। आयोजक अमित तिवारी रिकू पार्षद वार्ड क्र. 09 एवं श्री राम जानकी मंदिर समिति खाड़ाबंद ने समस्त धर्मप्रेमी बंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की है।









