छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

बरभाठा अ में आवास योजना को लेकर हुई जन चौपाल

सारंगढ़। जिला पंचायत सीईओ ऋषिकेश तिवारी द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना पर ग्राम पंचायतों में जन चौपाल करने हेतु आदेशित किया गया। उक्त आदेश के परिपालन में ग्राम पंचायत बरभाठा अ में जन चौपाल का आयोजन किया गया। जनपद पंचायत सारंगढ़ सीईओ राधेश्याम नायक ने आवास संबंधी जन चौपाल में समस्त आवास हित ग्राहियों को आवास के संबंध में विस्तृत जानकारी दी और आवास कार्य को शीघ्र पूर्ण करने हेतु समझाईश दी।इस अवसर पर सरपंच राजेश जांगड़े, सचिव अरविन्द अजय, रोजगार सहायक चंदराम सिदार, जनपद ऑपरेटर कुलदीप बनज सहित समस्त पंचगण एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button