छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

*गुडेली में अटल डिजिटल सेवा केंद्र के नए भवन का लोकार्पण*

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 3 सितम्बर 2023। डिजिटल सेवाओं को गांव-गांव तक सहज और सुलभ रूप से पहुंचाने की दिशा में ग्राम पंचायत गुडेली में अटल डिजिटल सेवा केंद्र के नए भवन का लोकार्पण गुरुवार 3 सितंबर को किया गया। शाम 4 बजे आयोजित लोकार्पण समारोह में जिला पंचायत सभापति श्री हरिहर जायसवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में श्रीमती राज कुमारी चंद्रकुमार नेताम, सेवा सहकारी समिति मंडी अध्यक्ष श्री गुलाब पटेल, सरपंच श्री नरेंद्र पटेल, पंचायत सचिव श्री द्वासलाल सहित मनोज बसंत, चौहान, संजय चौहान, विनोद बसंत, जय प्रसाद निषाद, कन्हाई सिदार, ताराचंद चौहान, ललित पटेल, बसंत पटेल, जय सिंग सिदार, लोचन पटेल सहित पंचगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

अटल डिजिटल सेवा केंद्र के शुरू होने से अब ग्रामीणों को विभिन्न शासकीय एवं ऑनलाइन सेवाओं के लिए तहसील या जिला मुख्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। केंद्र के माध्यम से ग्रामीणों को एक ही स्थान पर नया राशन कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, रोजगार पंजीयन, आयुष्मान भारत कार्ड, ई-श्रम कार्ड, श्रमिक पंजीयन, पैन कार्ड से संबंधित नई सुविधा एवं संशोधन, मोबाइल रिचार्ज, विभिन्न प्रकार के बिल भुगतान सहित अनेक ऑनलाइन सेवाओं का लाभ मिल सकेगा।

ग्राम पंचायत गुडेली में अटल डिजिटल सेवा केंद्र की शुरुआत ग्रामीणों के लिए डिजिटल सुविधाओं को आसान बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। इससे समय और धन की बचत के साथ ही शासकीय सेवाओं की पहुंच ग्रामीणों के घर के नजदीक सुनिश्चित होगी। यह केंद्र ग्रामीण क्षेत्र में डिजिटल सशक्तिकरण और शासन की ऑनलाइन सेवाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में उपयोगी साबित होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button