छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले की बेटी रीमा राय का ऐतिहासिक गौरव…

शहीद राजीव पांडे पुरस्कार व मुख्यमंत्री ट्रॉफी से हुई सम्मानित…

अभावों को पछाड़कर बरमकेला से अंतरराष्ट्रीय मंच तक तय किया सफर…

सारंगढ़-बिलाईगढ़। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती एवं राष्ट्रीय खेल दिवस के शुभ अवसर पर राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में भव्य राज्य खेल अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। इस गरिमामय समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले की प्रतिभावान सॉफ्ट टेनिस खिलाड़ी रीमा राय को प्रतिष्ठित ‘शहीद राजीव पांडे पुरस्कार’ तथा ‘मुख्यमंत्री ट्रॉफी’ प्रदान कर सम्मानित किया।

समारोह में वर्ष 2023-24, 2024-25 एवं 2025-26 के लिए प्रदेश के 126 उत्कृष्ट खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री व खेल मंत्री अरुण साव, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, सांसद बृजमोहन अग्रवाल एवं सांसद विजय बघेल विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

बरमकेला के राय बैटरी संचालक की सुपुत्री तथा मोना मॉडर्न स्कूल की पूर्व छात्रा रीमा राय बीते 10 वर्षों से लगातार सॉफ्ट टेनिस के खेल में अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन दे रही हैं। बरमकेला जैसे छोटे शहर में बुनियादी टेनिस कोर्ट जैसी सुविधाएं उपलब्ध न होने के बावजूद रीमा ने कभी हार नहीं मानी। अपनी कड़ी मेहनत, अटूट अभ्यास और दृढ़ संकल्प के दम पर उन्होंने न केवल राष्ट्रीय स्तर पर अनेक पदक जीते, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी भारत का प्रतिनिधित्व कर देश व प्रदेश का नाम रोशन किया।

अमितेश केशरवानी ने दी बधाई-

रीमा राय ने अपनी इस ऐतिहासिक सफलता का श्रेय अपने कोच, माता-पिता और शुभचिंतकों को दिया है। रीमा की इस उपल्ब्धि पर पूरे सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले और बरमकेला अंचल में हर्ष का माहौल है। मोना मॉडर्न स्कूल बरमकेला के डायरेक्टर अमितेश केशरवानी ने रीमा की इस बड़ी उपलब्धि पर गहरा हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button