नपा चुनाव को लेकर भाजपा की अहम बैठक जिला कार्यालय में चुनावी रणनीति पर हुई चर्चा

सारंगढ़ । जिला भाजपा कार्यालय में संगठनात्मक मजबूती व आगामी नपा चुनाव को ध्यान में रखते हुए बैठक आयोजित की गई । बैठक में मुख्य रूप से नपा चुनाव प्रभारी रजनीश सिंह पूर्व विधायक बेलतरा, सहप्रभारी पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा रायगढ़, सहप्रभारी श्रीमती पूनम सोलंकी और जिपं अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। पदाधिकारियों की बड़ी जिम्मेदारी बैठक में सौंपी गयी । इस नपा चुनाव में जिला भाजपा अध्यक्ष ज्योति पटेल, मंडल अध्यक्ष जय बानी, मंडल प्रभारी स्वप्निल स्वर्णकार, पूर्व विधायक केरा बाई मनहर, जिला महामंत्री अमित रिंकू तिवारी की जिम्मेदारी बड़ी मानी जा रही है। कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक सक्रिय रहने के निर्देश दिए गए। कांग्रेस से सीट छीनने की रणनीति पर राय शुमारी हुई।
बैठक में नपा चुनाव में कांग्रेस से नपा को छीनने की रणनीति पर मंथन किया गया। चुनावी व्यूह रचना को लेकर चर्चा हुई । बैठक में सैकड़ों कार्यकर्ता की उपस्थिति रही और सभी ने जीत का संकल्प लिया।









