
भाजपा की दमन कारी नीति का सड़क से कोर्ट तक देंगे जवाब
सारंगढ़। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ एफआई आर दर्ज होने और उसमें एससीएसटी एक्ट की धाराएं लगाए जाने के बाद सियासत गरमा गई है। कांग्रेस नेता बिनोद भारद्वाज ने सत्तारूढ़ भाजपा पर सीधा निशाना साधते हुए इसे राजनीति से प्रेरित, एक सोची समझी साजिश करार दिया है। भारद्वाज ने हल्द्वानी घटना का जिक्र करते हुए कहा कि – कांग्रेस अध्य. मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम के बाद जिस तरह शुद्धिकरण जैसी छुआछूत की घटना सामने आईं, उस पर असली दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय उल्टा दलित – शोषित समाज के हक में आवाज उठाने वाले राहुल गांधी पर ही एफ आई आर दर्ज करा दी गई । बिनोद भारद्वाज ने कड़े शब्दों में कहा कि – केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारें राहुल गांधी की बढ़ती लोकप्रियता और जनता के बीच उनकी मजबूत आवाज से घबरा चुकी हैं । जब भाजपा राजनीति मैदान में कांग्रेस का मुकाबला नहीं कर पाती तो वह पुलिस और झूठे मुकदमों का सहारा लेती है।
एससी-एसटी एक्ट जैसी सख्त धारा का इस्तेमाल राहुल गांधी की छवि धूमिल करने और विपक्ष की बुलंद आवाज को दबाने के लिए किया जा रहा है। हल्द्वानी मामले में छुआछूत जैसी कुरीतियों पर बोलने वालों को निशाना बनाया जा रहा है, जबकि – असल अपराधियों को संरक्षण मिल रहा है। कांग्रेस नेता ने स्पष्ट किया कि – भाजपा के इन हथ कंडों से न तो राहुल गांधी डरने वाले हैं और न ही कां. कार्यकर्ता पीछे हटने वाले हैं ।
भाजपा की इस दमनकारी नीति का मुंहतोड़ जवाब सड़क से लेकर न्यायालय तक दिया जाएगा । जनता अब भाजपा के इन राजनैतिक स्टंट्स को समझ चुकी है और आने वाले समय में इस का करारा जवाब देगी – बिनोद भारद्वाज,









