वर्दी का मान सारंगढ़ बिलाईगढ जिले का सम्मान टी.आई.प्रमोद यादव स्वतंत्रता दिवस समारोह में हुए पुरूष्कृत

सारंगढ़। सारंगढ़ जिला मुख्यालय में बतौर कोतवाली थाना प्रभारी पदस्थ प्रमोद यादव के द्वारा जिले के सरिया थाना में बतौर सरिया थाना प्रभारी पदस्थ रहने के दौरान सरिया थाना क्षेत्र के ग्राम बार जटियापाली और भीखमपुरा में पास्को एक्ट के तहत दर्ज मामले की गई उत्कृष्ट विवेचना के लिए आज जिला मुख्यालय में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह पर सम्मानित किया गया।
सरिया थाना में पदस्थ रहे तात्कालीन थाना प्रभारी प्रमोद यादव के द्वारा सरिया थाना क्षेत्र के ग्राम बार जटियापाली के साथ ही भीखमपुरा में हुए पास्को एक्ट के तीन मामलों में एक आरोपी को आजीवन कारावास तो वहीं अन्य दो मामलों में दो आरोपी को दस वर्ष की सजा माननीय न्यायालय के द्वारा
सुनाई गई थी जिसमें उक्त मामले में उत्कृष्ट विवेचना के लिए आज स्वतंत्रता दिवस समारोह पर बतौर मुख्य अतिथि क्षेत्र के सांसद राधेश्याम राठिया के साथ ही जिला कलेक्टर पद्मनी भोई साहू जिला पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा व अन्य अतिथियों की उपस्थिति में प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया ।
यहां उल्लेखनीय है कि वर्तमान में सारंगढ़ जिला मुख्यालय में बतौर कोतवाली थाना प्रभारी पदस्थ प्रमोद यादव की कार्यशैली से जहां पदस्थापना के बाद से ही कोतवाली थाना क्षेत्र में अवैध शराब जुआ सट्टा के साथ ही जरायमपेशा अपराधों में लगातार कार्यवाही करते हुए सारंगढ़ जिला मुख्यालय के साथ ही पूरे कोतवाली थाना क्षेत्र में अपराधों में अंकुश लगाने लगातार कार्यवाही की जा रही है जिससे आज स्वतंत्रता दिवस समारोह पर सम्मानित किए गए प्रमोद यादव कोतवाली थाना प्रभारी का ही नहीं अपितु वर्दी का मान ही नहीं बल्कि पूरे सारंगढ़ बिलाईगढ जिले के लिए एक सम्मान है।









